एक्सप्लोरर
भगवान राम के बाद मां दुर्गा पर सियासी लड़ाई, दिलीप घोष के बयान से मचा सियासी घमासान
चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में सियासी लड़ाई भगवान राम के बाद अब देवी दुर्गा पर आ गई है. इस लड़ाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष आमने सामने आ गए हैं. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने दिलीप घोष पर आरोप लगाया कि उन्होंने मां दुर्गा का अपमान किया. साउथ 24 परगना में एक रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते. इसका जवाब देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी मां दुर्गा के नाम पर सियासत कर रही है.
View More
















