कान्हा की नगरी आ रहे हैं CM Yogi, देंगे मथुरावासियों को बड़ी सौगात | Pradesh@360

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद हरिद्वार कुंभ से पहले रविवार से वृंदावन में ‘वैष्णवों की बैठक’ मेले का आयोजन करने जा रही है. ये कार्यक्रम 40 दिन तक चलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मेले के अवसर पर ध्वजारोहण कर ‘कुंभ पूर्व वैष्णवों की बैठक’ का उद्घाटन करने वृंदावन जाएंगे. इस मौके पर सीएम योगी ब्रज के प्रख्यात संत देवरहा बाबा की स्मृति में स्थापित घाट का लोकार्पण करेंगे और जिले में करीब 300 करोड़ रुपए की लागत के विकास का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री 14 फरवरी को सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से वृंदावन पहुंचेंगे. सबसे पहले सीएम ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. फिर गीता मनीषी संत ज्ञानानन्द महाराज और स्थानीय संतों से एक-एक कर मुलाकात करेंगे. इसके बाद सीएम यहां तीर्थ परिषद की तीसरी बैठक में भाग लेंगे और जिले की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. बता दें कि वृन्दावन कुम्भ की तैयारियों में योगी सरकार जुटी हुई है. ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शुरुआत से ही तैयारियों को लेकर दौरे कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले उन्होंने तैयारियों के जायज लिया और एबीपी गंगा से खास बात की. उन्होंने कहा कि हम संस्कृति का प्रचार कर रहे हैं और इससे रोजगार के अवसर भी खुलेंगे.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola