भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, बाहर हुए शमार जोसेफ
IND vs WI Test Series: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, बाहर हुए शमार जोसेफ

एशिया कप के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए गुरुवार को बीसीसीआई ने अपने स्क्वाड का ऐलान किया. वेस्टइंडीज बोर्ड पहले ही अपनी टीम की घोषणा कर चुका था. सीरीज शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है, उससे पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज शमार जोसफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. विंडीज क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उसकी जानकारी दी. बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान किया.
चोट के कारण बाहर हुए शमार जोसफ
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी. बोर्ड ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "शमार जोसेफ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ से पहले उनकी फिटनेस को फिर से जांचा जाएगा."