×

एक्सप्लोरर

दिल्ली: नामी पान मसाला कंपनी के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, 'अगर प्यार नहीं...'

Deepti Chaurasia Commits Suicide: दीप्ति की शादी साल 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी. दोनों के एक 14 साल का लड़का है. सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में किसी पर आरोप नहीं लगाया है.

दिल्ली में मंगलवार (25 नवंबर) को एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई. कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर की बहू दीप्ति चौरसिया ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें किसी व्यक्ति पर कोई प्रत्यक्ष आरोप नहीं है, लेकिन उसमें प्यार, भरोसे और रिश्तों की अहमियत को लेकर भावनात्मक बातें लिखी गई हैं.

जानकारी के अनुसार, दीप्ति चौरसिया की शादी साल 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी. दोनों का एक 14 साल का बेटा भी है. परिवार के मुताबिक, दीप्ति पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं तो जीवन बेकार- दीप्ति चौरसिया

सूत्रों का कहना है कि सुसाइड नोट में दीप्ति ने किसी पर आरोप नहीं लगाया. नोट में उन्होंने लिखा कि किसी भी रिश्ते की बुनियाद प्यार और भरोसा होती है, और अगर ये दोनों नहीं हैं तो रिश्ते में रहने और जीवन को आगे बढ़ाने की वजह भी नहीं बचती. पुलिस सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच भी करवा रही है.

ये भी पढ़िए- दिल्ली में पहली बार हॉट एयर बैलून ट्रायल सफल, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

दीप्ति ने चुन्नी से लटककर दी जान

पुलिस के अनुसार, दीप्ति ने घर में चुन्नी से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और रिश्तेदार सदमे में हैं. पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और मौके की जांच की जा रही है.

दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget