×

एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा की शीर्ष 10 में वापसी, अश्विन ने नंबर एक पर अपनी स्थिति मजबूत की

ई, 19 जुलाई (भाषा) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने 10वें टेस्ट शतक के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापसी की है जबक

दुबई, 19 जुलाई (भाषा) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने 10वें टेस्ट शतक के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापसी की है जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में 12 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजों की सूची में नंबर एक पर अपनी स्थिति मजबूत की।

रोहित भारतीय बल्लेबाजों में शीर्ष पर काबिज हैं। भारत की वेस्टइंडीज पर पहले टेस्ट मैच में पारी और 141 रन से जीत के बाद रोहित 751 रेटिंग अंक लेकर तीन पायदान ऊपर दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 171 रन की शानदार पारी खेलने वाले 21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने भी बल्लेबाजों की सूची में स्थान पाया है। वह 420 अंक लेकर 73वें स्थान पर हैं।

भारतीय बल्लेबाजों में रोहित के बाद ऋषभ पंत का नंबर आता है जो एक पायदान नीचे 11वें स्थान पर खिसक गए हैं। विराट कोहली 711 अंकों के साथ 14वें स्थान पर बने हुए हैं। बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष नौ खिलाड़ियों के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अश्विन ने बेजोड़ प्रदर्शन से टेस्ट गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत किया है। उनके 884 अंक हैं और उन्होंने दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पर 56 अंकों की बढ़त बना ली है।

रविंद्र जडेजा ने पहले मैच में पांच विकेट लिए जिससे वह 779 अंकों के साथ तीन पायदान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

जडेजा ऑलराउंडर की सूची में 449 अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने दूसरे नंबर पर काबिज अपने साथी अश्विन पर 87 अंक की बढ़त बना ली है। अश्विन के 362 अंक हैं।

भाषा पंत नमिता

नमिता

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget