बीएमसी में हुए ‘फर्नीचर घोटाले’ की लोकायुक्त जांच कराई जाए : आदित्य ठाकरे

महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती क्यों मनाई जाती है, 2025 में कब है

Continues below advertisement

मुंबई, 19 जुलाई (भाषा) शिवसेना (यूबीटी) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस को पत्र लिखकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में हुए कथित ‘स्ट्रीट फर्नीचर घोटाले’की लोकायुक्त से जांच कराने की मांग की।

Continues below advertisement

आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल बैस से मांग की कि वह निगम आयुक्त को कथित घोटाले से संबंधित सभी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दें।

पूर्व मंत्री ने कहा, सरकार को मामले की लोकायुक्त से निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

ठाकरे ने कहा कि इसके साथ ही बीएमसी को संबंधित ठेकेदार के सभी भुगतान रोकने और लोकायुक्त जांच पूरी होने तक अब तक किए गए भुगतान की वसूली करने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने इस मुद्दे को उठाने के लिए 10 मई को राज्यपाल बैस से मुलाकात की थी और दावा किया था कि निगम आयुक्त उन्हें जवाब देने से बच रहे हैं।

बीएमसी का वर्तमान में कामकाज महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक देख रहे हैं क्योंकि निगम का कार्यकाल समाप्त होने के एक वर्ष से अधिक समय होने के बावजूद चुनाव नहीं हुए हैं।

भाषा धीरज वैभव

वैभव

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola