रेलवे ट्रैक पार करते वक्त स्कूल बस को ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर, जानें कैसे हुआ बड़ा हादसा

Tamilnadu News: रेलवे ट्रैक पार कर रही बस को ट्रेन ने भयंकर टक्कर मार दी, जिसकी वजह से दो छात्रों की मौत हो गए. वहीं कई छात्र घायल भी हुए हैं.

Continues below advertisement

Tamilnadu News: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. कुड्डालोर के सेम्बनकुप्पम में स्कूल बस रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी ट्रेन आ गई और उसने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे ने तुरंत मौके पर रिलीफ ट्रेन भेज दी. जानकारी के मुताबिक घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Continues below advertisement

दरअसल स्कूल बस ड्राइवर रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन को देख नहीं पाया और इसी वजह से बस ट्रेन की चपेट में आ गई. ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 छात्र घाल हुए हैं. घायलों को कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेलवे की मेडिकल रिलीफ वैन भी घटनास्थल पर पहुंच गई. मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) और शाखा अधिकारी घटनास्थल पर जा रहे हैं. 

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola