TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने पार्टी को हर दिन के खर्च के लिए बैंक खातों को ऑपरेट करने की इजाजत दे दी है. टीएमसी के बैंक अकाउंट्स को हाल ही म

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने पार्टी को हर दिन के खर्च के लिए बैंक खातों को ऑपरेट करने की इजाजत दे दी है. टीएमसी के बैंक अकाउंट्स को हाल ही में फ्रीज कर दिया गया था. अहम बात यह है कि ममता के नेतृत्व वाली पार्टी को अनुमति के साथ एक शर्त भी माननी पड़ेगी. उसे कोर्ट के द्वारा नियुक्त किए गए एक अधिकारी की कड़ी निगरानी में बैंक अकाउंट ऑपरेट करना होगा.
अदालत ने पुलिस से जल्दबाजी में की गई कार्रवाई को लेकर भी सवाल किया. कोर्ट ने कहा कि वह खातों को फ्रीज करने के आदेश देने के लिए दिखाए गए सबूतों से संतुष्ट नहीं है. पुलिस सबूत ढूंढने में भी सफल नहीं हो पाई. अदालत ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग (ECI) द्वारा निर्णय लिए जाने तक टीएमसी (TMC) का बागी गुट विशेष अधिकारी से संपर्क नहीं कर सकेगा.




























