एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 8 जनवरी का कल का राशिफल

जुबान फिसलने से बिगड़ सकता है खेल, ये राशियां तोल मोल के बोलें

Budh Gochar 2025: बुध का संबंध वाणी यानि बोली से है. बोल चाल का विशेष महत्व है. यही कारण है कि तोल मोल के बोलने की सलाह दी जाती है. कहते हैं, गोली या तलवार का घाव तो भर सकता है लेकिन जुबान से निकले कड़वे बोल ऐसा जख्म देते हैं जो कभी नहीं भरते हैं. 

ज्योतिष में वाणी का कारक बुध ग्रह है. इस ग्रह का संबंध धंधा, रोजगार, लेखन, भाषण, गायन आदि से भी है. कुंडली में बुध खराब हो या फिर पाप ग्रह राहु-केतु से पीड़ित हो ते व्यक्ति को वाणी से मात खानी पड़ती है. वहीं मंगल या शनि हो तो व्यक्ति अपनी बोली से मित्र को भी शत्रु बना लेता है. यही कारण है कि घर के बुजुर्ग या समझदार लोग सदा अच्छा बोलने के लिए टोकते रहते हैं.

बुध गोचर 2025 (Mercury Transit 2025)
जनवरी 2025 में बुध का बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है, जो कुछ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं है. इसलिए इन लोगों को अभी से ध्यान देना आरंभ कर देना चाहिए. हिंदू पंचांग के अनुसार 18 जनवरी 2025 को धनु राशि में बुध अस्त (Budh Asta 2025) होने जा रहे हैं. वहीं 21 जनवरी 2025 को बुध की राशि मिथुन में मंगल का गोचर हो रहा है. 24 जनवरी 2025 को बुध ग्रह शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे.

मेष राशि (Mesh Rashi)- बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए कुछ दिक्कतें लेकर आ रहा है. यदि आप सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहते हैं तो आपको अपने कॉंटेंट को लेकर अधिक सजग रहना होगा. नहीं तो बेवजह ट्रोल हो सकते हैं. गणित के विद्यार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही किसी प्रकार की त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है.

तुला राशि (Tula Rashi)- शुक्र की राशि होने के कारण बुध आपको मिले-जुले फल देते नजर आ रहे हैं. व्यापार में घाटा हो सकता है. नई डील सोच समझ कर करें. लॉजिस्टिक के कार्य से जुड़े हैं तो विदेश से लाभ हो सकता है. लेकिन इस दौरान आपको अपनी बोली को मीठा रखना होगा नहीं तो आपके क्लाइंट्स आपसे दूरी बना सकते हैं.

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)- कठोर वचन मुंह से निकल सकते हैं, जो आपको परेशानी में डाल सकते हैं. किसी रिश्ते में दरार भी आ सकती है. पति-पत्नी के रिश्ते बिगड़ सकते हैं. आपके इस स्वभाव के कारण आपके अपने मित्र-रिश्तेदार दूरी बना सकते हैं. ऑफिस में आपको दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है.अच्छी बात ये है कि धन के मामले में लाभ हो सकता है. जो लोग कला, म्यूजिक के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अच्छे फल मिल सकते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author Test Author Hindi

Editoroial abp

Read More
IPL

ABP Shorts

View More
Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
यह बहु-ब्रांडेड रिटेल माइक्रो-कैप कंपनी 1.05 करोड़ वारंट के रूपांतरण को पूरा करती है; चुकता पूंजी बढ़कर 14.06 करोड़ रुपये हो गई।
यह बहु-ब्रांडेड रिटेल माइक्रो-कैप कंपनी 1.05 करोड़ वारंट के रूपांतरण को पूरा करती है; चुकता पूंजी बढ़कर 14.06 करोड़ रुपये हो गई।
PM मोदी ने ट्रंप से हाथ तो मिलाया, लेकिन गले नहीं
PM मोदी ने ट्रंप से हाथ तो मिलाया, लेकिन गले नहीं
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला rocky
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला sharma
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई
Malegaon Municipal Corporation Election Live Updates: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज, ताज़ा नतीजों के लिए बने रहें
Malegaon Municipal Corporation Election Live Updates: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज, ताज़ा नतीजों के लिए बने रहें
बोनस इश्यू: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक में 15% की वृद्धि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 2 सप्ताह की औसत वॉल्यूम से
बोनस इश्यू: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक में 15% की वृद्धि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 2 सप्ताह की औसत वॉल्यूम से
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट sharma
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट
Heer Sara Review: हर लड़की को देखनी चाहिए अपने लिए हीर और सारा की कहानी, पत्रलेखा और मानवी गगरू का कमाल का काम
Heer Sara Review: हर लड़की को देखनी चाहिए अपने लिए हीर और सारा की कहानी, पत्रलेखा और मानवी गगरू का कमाल का काम
Embed widget