×

एक्सप्लोरर

बढ़ाना है कार का माइलेज, तो ड्राइविंग करते वक्त अपनाएं ये टिप्स

अगर आप अपनी कार के माइलेज से परेशान हैं तो इसके लिए आपको अपने ड्राइविंग स्टाइल में सुधार लाना होगा. ड्राइविंग के तरीके का कार के माइलेज पर बहुत असर पड़ता है. कार चलाते वक्त इन बातों का ख्याल रखेंगे तो माइलेज बेहतर मिलेगा.

भारत में लोग कार खरीदते वक्त सबसे पहले कीमत और फिर कार का माइलेज देखते हैं. कार कंपनियों की ओर से भी शानदार माइलेज क्लेम किया जाता है, लेकिन कई बार कार चलाने में हमें उतना अच्छा माइलेज नहीं देती जितना कंपनियों की ओर से क्लेम किया जाता है. ऐसी स्थिति में लोग कार के माइलेज को लेकर काफी परेशान रहते हैं. लोगों को इस बात का पता ही नहीं चलता कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. दरअसल इसके पीछे एक बड़ी वजह आपकी ड्राइविंग स्टाइल भी है. आप चाहें तो ड्राइविंग के तरीके से कार के माइलजेक को कम ज्यादा कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसी टिप्स दे रहें है जिन्हें ड्राइविंग करते वक्त आप ध्यान में रखेंगे तो आपकी कार शानदार माइलेज देगी. आइये जानते हैं.

1- सर्विस ऑन टाइम- किसी भी वाहन के शानदार माइलेज के लिए उसकी मेंटीनेंस सही से करना काफी जरूरी है. इसलिए आपको समय पर कार की सर्विस करा लेनी चाहिए. कार सर्विस में ऑयल लेवल और फिल्टर जरूर चैक करा लें. इससे पता लगता है कि कार के इंजन में फ्यूल और हवा सही तरीके से पहुंच रही है. इसके अलावा 30 हजार किमी कार चलने पर स्पार्क प्लग और हर 20 हजार किमी कार चलने पर डीजल फिल्टर जरूर चेंज करवा लेना चाहिए. इससे आपकी कार काफी अच्छा माइलेज देने लगेगी.

2- हाईवे पर ड्राइविंग में कार शीशे बंद रखें- अगर आप हाइवे पर कार चलाते हैं तो हमेशा ध्यान रखें कि कार के शीशे बंद हों. जब कार की स्पीड ज्यादा होती है और शीशे खुले होते हैं तो कार के कम्पार्टमेंट में हवा घुस जाती है. ऐसी स्थिति में हवा विपरित दिशा में फोर्स लगाती है. इससे आपकी कार के इंजन पर जोर पड़गा और माइलेज पर भी असर होगा.

3- अच्छी क्वालिटी का पेट्रोल/डीजल भरवाएं- कार का माइलेज काफी हद तक फ्यूल पर भी निर्भर करता है. जब भी फ्यूल भरवाएं किसी विश्वसनीय पेट्रोल पंप से ही भरवाएं. फ्यूल की क्वालिटी से माइलेज भी काफी प्रभावित होता है. हमेशा लंबे सफर पर जाने से पहले फुल टैंक करवा लें. ऐसा करने पर आपकी कार शानदार माइलेज देगी. इससे आपको फ्यूल की क्वालिटी का भी पता चल जाता है.

4- ओवर स्पीड में ड्राइव न करें और सिग्नल पर इंजन बंद कर दें- ड्राइविंग करते वक्त गियर-क्लच और एक्सीलेरेटर का सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. कार में हमेशा स्पीड और जरूरत के हिसाब से ही गियर डालें. कुछ लोग पहले गियर में ही ज्यादा एक्सीलेरेटर दे देते हैं और कुछ लोग ब्रेकर आने पर एकदम ब्रेक लगाते हैं. इस तरह से कार चलाने पर माइलेज पर काफी असर पड़ता है. कोशिश करें कि कार की एक स्पीड बनी रहे. अगर आप 20 सेकंड़ से ज्यादा किसी सिग्नल पर रुक रहे हैं तो कार का इंजन जरूर बंद कर दें. इससे फ्यूल की बचत होगी और कार का माइलेज भी बढ़ जाएगा.

5- ट्रैफिक में AC बंद कर दें- अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगह पर ड्राइव कर रहे हैं और कार का एसी भी चल रहा है तो इससे कार के माइलेज पर काफी असर पड़ता है. कम स्पीड होने की वजह से एसी कार के इंजन पर लोड देता है. और कार कम माइलेज देती है. इसलिए कोशिश करें जब ट्रैफिक ज्यादा हो तो कार का एसी थोड़ी देर के लिए बंद कर दें. ऐसा करने से कार के माइलेज में सुधार आएगा.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget