×

एक्सप्लोरर

एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के भाई चंदन को भोजपुर के SP ने धमकाया? जानें पूरा मामला

Bharat Tiwari Encounter: भरत के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि आम आदमी पर केस होता है तो आधे घंटे में उठा लिया जाता है. यहां पुलिस पर मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

show_quick_read_label
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • चंदन ने एसपी पर घर आकर कथित धमकाने का आरोप लगाया।
  • पुलिस बिना अनुमति घर घुसी, परिवार ने गंभीर सवाल उठाए।
  • पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी में देरी पर चंदन ने सवाल उठाए।
  • हाईकोर्ट जज से मामले की जांच कराने की मांग की गई।

एनकाउंटर मामले में भरत भूषण तिवारी के छोटे भाई चंदन तिवारी ने एक बार फिर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. चंदन ने शुक्रवार (26 जून, 2026) को मीडिया से बातचीत में कहा कि भोजपुर के एसपी जब रात में उनके घर आए थे तो उन्होंने अलग ले जाकर कहा था कि जो भी हो रहा है यह सब बंद होना चाहिए. भाई के अनुसार एसपी का व्यवहार ऐसा था जिससे उन्हें धमकी का एहसास हुआ. 

हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. चंदन ने कहा कि जिस रात पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंचे, उस समय परिवार के सिर्फ चार सदस्य मौजूद थे. घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बिना अनुमति और बिना सूचना के पुलिस घर के अंदर क्यों पहुंची?

उन्होंने कहा कि उस समय गांव के लोगों और मीडिया को घर के भीतर जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन पुलिस सीधे घर के अंदर पहुंच गई. उनके मुताबिक, "अगर किसी से मिलने आना था तो पहले परिवार से अनुमति ली जानी चाहिए थी. आखिर बिना पूछे घर में क्यों घुसे?"

'SP ने कहा- यह सब बंद होना चाहिए'

चंदन का आरोप है कि एसपी उन्हें घर से अलग ले गए और करीब दो से तीन मिनट तक बातचीत की. उन्होंने दावा किया कि बातचीत के दौरान उनसे कहा गया कि, "यह सब बंद होना चाहिए, नहीं तो दिक्कत हो जाएगी."

चंदन ने कहा कि बातचीत का तरीका ऐसा था जिससे उन्हें लगा कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है. उनके अनुसार किसी ने सीधे धमकी जैसे शब्द नहीं कहे, लेकिन बात करने का अंदाज ऐसा था कि उन्हें लगा कि उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, "उनके बात करने के तरीके से हमें समझ में आ गया कि हमें डराने की कोशिश की जा रही है."

यह भी पढ़ें- पहले भगवा था… अब हरे रंग में बदला गया राबड़ी देवी का नया आवास, 10 सर्कुलर से खाली हो रहा सामान

चंदन तिवारी ने मामले की जांच और कार्रवाई की रफ्तार पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "अगर किसी आम आदमी पर हत्या का केस होता है तो आधे घंटे में उसे उठा लिया जाता है. यहां पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? प्रशासन इसका जवाब दे."

चंदन ने यह भी कहा कि उन्हें रिटायर्ड जज से जांच नहीं चाहिए. उन्होंने मांग की कि मामले की जांच वर्तमान में कार्यरत किसी वरिष्ठ हाईकोर्ट के जज की निगरानी में कराई जाए ताकि किसी तरह का संदेह न रहे.

Frequently Asked Questions

चंदन तिवारी ने भोजपुर एसपी पर क्या आरोप लगाए हैं?

चंदन ने आरोप लगाया कि एसपी ने उनके घर आकर उन्हें अलग ले जाकर कहा कि

पुलिस अधिकारी चंदन तिवारी के घर में कैसे दाखिल हुए?

चंदन के अनुसार, पुलिस बिना अनुमति और सूचना के सीधे घर में दाखिल हुई, जबकि उस समय परिवार के सिर्फ चार सदस्य मौजूद थे। गांव वालों और मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।

चंदन तिवारी ने मामले की जांच और गिरफ्तारियों को लेकर क्या सवाल उठाए?

चंदन ने जांच की रफ्तार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, जबकि आम आदमी को तुरंत उठा लिया जाता है।

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Advertisement

वीडियो

IPL 2024: क्या है स्लो-ओवर रेट पेनल्टी
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget