आपदा में अवसर तलाश रहा चीन, उधर ट्रंप ने बढ़ाई H-1B वीजा की फीस, इधर ड्रैगन ने शुरू की 'K वीजा' सर्विस
China K Visa: चीन की नई 'K वीजा' यहां के 12 दूसरी कैटेगरीज की वीजाओं के मुकाबले ज्यादा फ्लेक्सिबल होगा. यानी कि इसमें एंट्री और एग्जिट, वैलिडिटी पीरियड और रहने की समय सीमा में ढील दी गई है.

क्यों अलग है K वीजा?
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की नई 'K वीजा' यहां के 12 दूसरी कैटेगरीज की वीजाओं के मुकाबले ज्यादा फ्लेक्सिबल होगा. यानी कि इसमें एंट्री और एग्जिट, वैलिडिटी पीरियड और रहने की समय सीमा में ढील दी गई है. चीन में काम करने के लिए अभी R और Z वीजा का इस्तेमाल होता है, लेकिन इनकी वैलिडिटी सीमित समय के लिए है. जहां Z वीजा के तहत एक साल तक चीन में ठहरने की अनुमति दी जाती है. वहीं, R वीजा के सहारे चीन में काम के सिलसिले में महज 180 दिन ही ठहर सकेंगे. जबकि, K वीजा के साथ ऐसा नहीं होगा क्योंकि इसमें विदेशियों को चीन में अधिक समय तक रूकने की इजाजत मिल सकती है.
China K Visa: चीन की नई 'K वीजा' यहां के 12 दूसरी कैटेगरीज की वीजाओं के मुकाबले ज्यादा फ्लेक्सिबल होगा. यानी कि इसमें एंट्री और एग्जिट, वैलिडिटी पीरियड और रहने की समय सीमा में ढील दी गई है.
इसके लिए अप्लाई करना आसान
'K वीजा' हासिल करने के लिए आवेदकों को चीनी अधिकारियों द्वारा निर्धारित शर्तें पूरी होंगी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा कराने होंगे. दूसरी वीजा कैटेगरीज के विपरीत इसके लिए आवेदन करना और इसे पाना आसान होगा. इसके अलावा, K वीजा के लिए किसी लोकल कंपनी या एम्प्लॉयर की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि इसे आवेदक की योग्यता और अनुभव के आधार पर जारी किया जाएगा.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, 'K वीजा' STEM (Science Technology























