एक्सप्लोरर

Shershaah: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी स्टारर 'शेरशाह' की रिलीज डेट तय, बड़े पर्दे पर इस दिन देगी दस्तक

सिद्धार्थ शुक्ला और कियारा आडवाणी स्टारर 'शेरशाह' की इस साल जुलाई में रिलीज होगी. फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दो पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी फैंस को दी. उन्होंने बताया कि फिल्म 2 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म 'शेरशाह' की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है. फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म रिलीज का ऐलान किया है कि 'शेरशाह' 2 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है.

फिल्म की कहानी कारगिल युद्ध के नायक पर आधारित है. इस नायक का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं. सिद्धार्थ फिल्म में पीवीसी कप्तान विक्रम बत्रा की भूमिका निभा रहे हैं. विक्रम बत्रा ने 1999 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सीमा पर दुश्मनों से लड़ने के लिए अपना बलिदान दिया था. करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट का ऐलान किया है.

यहां देखिए शेरशाह का पोस्टर-

View this post on Instagram
 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

ऐसा है सिद्धार्थ मल्होत्रा का लुक

इन पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टेन बिक्रम बत्रा के लुक में दिखाई दे रहे हैं. वह सेना की यूनीफॉर्म में हैं. उनके हाथ में राइफल है. एक पोस्टर में वह काफई अग्रेसिव नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे पोस्टर में वह कुछ साथियों के साथ एक पहाड़ी की आड़ में दुश्मन की ओर बढ़ रहे हैं. इन पोस्टर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा,"कैप्टेन बिक्रम बत्रा की अनसुनी कहानी का खुलासा बड़े पर्दे पर होने जा रहा है."

करण जौहर ने किया ये पोस्ट

सिद्धार्थ ने आगे लिखा,"शेरशाह आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 2 जुलाई 2021 को रिलीज होगी." वहीं, करण जौहर ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,"कैप्टेन बत्रा (पीवीसी) की जीवन से बड़ी कहानी का खुलासा बड़े पर्दे पर होगा. हमें गर्व है कि हम इस यात्रा को दिखाएंगे. शेरशाह 2 जुलाई को 2021 को रिलीज होगी. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लीड में हैं और विष्णु वर्धन ने इसे डायरेक्ट किया है."

ये भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में रहते हुए पति Nick Jonas को दिया सरप्राइज, देखें वीडियो

राखी सावंत के नाम हुआ बिग बॉस का 14वां सीजन, Bigg Boss ने एक्ट्रेस की तारीफ में कही ये बातें

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Video: वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
600 रुपये के टिकट, हर दिन 5 शोज, बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर' बन पाएगी राम चरण की 'पेड्डी'?
600 रुपये के टिकट, हर दिन 5 शोज, बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर' बन पाएगी राम चरण की 'पेड्डी'?
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
Precautions During Swimming: गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
Embed widget