×

एक्सप्लोरर

जानिए किस-किस काम के लिए निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा, इस तरह करें अप्लाई

कई बार हमें इमरजेंसी में पैसों की सख्त जरूरत पड़ती है. ऐसे में हम अपने पीएफ के पैसे का इस्तेमाल करना चाहते हैं. पीएफ का पैसा निकालने का तरीका बेहद आसान है लेकिन हम अधिक जरूरत पड़ने पर ही पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं. आइए, जानते हैं कि किन-किन परिस्थितियों में पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं और पैसा निकालने का प्रोसेस क्या है.

एक वक्त पर Employees' Provident fund (EPF) का पैसा बहुत काम आता है. अक्सर लोग रिटायरमेंट के समय इस पैसे का उपयोग करते हैं. हालांकि, ये पैसा जरूरत पड़ने पर भी निकाला जा सकता है. लेकिन यदि आपके पास पैसा निकालने की ठोस वजह नहीं है तो आप इस पैसे को अपने मन मुताबिक नहीं निकाल सकते हैं. आइए, जानते हैं कि पीएफ का पैसा आप कब-कब निकाल सकते हैं.

कभी-कभी हमारी लाइफ में एक ऐसा समय भी आता है जब हमें पैसे की सख्त जरूरत पड़ती है. ऐसी स्थिति में पीएफ का पैसा बहुत काम आता है. पीएफ का पैसा मेडिकल इमरजेंसी में भी निकाल सकते हैं. यदि आपके माता-पिता, पत्नी या बच्चे बीमार पड़ जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं. वहीं, अगर आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य की हालत बेहद क्रिटिकल है और करीब महीने भर से इलाज चल रहा है तो आप प्रूफ के साथ पीएफ का पैसा पाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यदि आप कंपनी के माध्यम से पीएफ का पैसा निकालना चाहते हैं तो आप कंपनी की ओर से फॉर्म 31 प्राप्त कर मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ पीएफ के पैसे के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इलाज कराने के दौरान यदि आप चाहें तो अपने पीएफ का कुछ हिस्सा या पूरा हिस्सा भी निकाल सकते हैं.

घर खरीदने के लिए निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा

यदि आप 5 साल से सर्विस कर रहे हैं तो घर खरीदने के लिए पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं. यदि आप चाहें तो अपनी सैलरी का अधिकतम 36 गुना पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं. बता दें कि घर खरीदने के लिए आप पूरी लाइफ में केवल एक बार ही पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं.

पढ़ाई या शादी के लिए भी उठा सकते हैं फायदा

पीएफ का पैसा आप पढ़ाई या शादी के लिए निकाल सकते हैं. यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं या अपने किसी फैमिली मेंबर की शादी करना चाहते हैं तो पीएफ का पैसा निकालने के लिए एलिजेबल हो सकते हैं. लेकिन ऐसी स्थिति में आप पीएफ अकाउंट में कुल जमा पैसे का 50 प्रतिशत पैसा निकाल सकते हैं.

नौकरी चले जाने की स्थिति में मिलेगा फायदा

यदि आपकी अचानक नौकरी चली जाती है तो आप पीएफ के पैसे से कुछ समय तक आर्थिक स्थिति को मजबूत रख सकते हैं. यदि आपको दो महीने तक कोई नौकरी नहीं मिलती है तो आप पीएफ का पूरा पैसा भी निकाल सकते हैं.

प्री-रिटायरमेंट पर निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा

यदि आप रिटायरमेंट ले रहे हैं तो कुल पीएफ बैलेंस का 90 प्रतिशत पैसा निकाल सकते हैं. इस स्थिति में आपकी उम्र कम से कम 54 साल होनी चाहिए. यदि आपकी उम्र 54 साल से ज्यादा है तो इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

जानिए कैसे निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा

यदि आप पीएफ का पैसा ऑनलाइन तरीके से निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ( https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर जाना होगा. इसके बाद यहां अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग इन करना होगा. अकाउंट लॉग इन करने के बाद ऑनलाइन सर्विसेज ऑप्शन पर जाकर (Claim form-31, 19& 10C) पर क्लिक करें. इसके नाद आपको पीएफ का पैसा निकालने के कुछ विकल्प दिखाई देंगे. आप सुविधानुसार सही विकल्प चुन सकते हैं. इसके बाद, जरूरत के अनुसार जितना पैसा निकालना चाहते हैं, उतना अपने फॉर्म में भरें. फॉर्म सबमिट करने के कुछ ही दिनों के भीतर आपके अकाउंट में पीएफ का पैसा क्रेडिट कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें :-

क्या आपको पता है आपके एटीएम कार्ड की कैश विड्रॉल लिमिट? यहां जानें

LPG Price: जानिए 1 जनवरी से लेकर आज तक कितने बढ़े हैं गैस के दाम, आप पर कितना बढ़ा है बोझ

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget