×

एक्सप्लोरर

LPG Subsidy Check: क्या आपको एलपीजी सब्सिडी नहीं मिल रही है, किसी दूसरे के खाते में पैसा ट्रांसफर हो रहा है? ऐसे पता करें

डिजिटलीकरण के इस युग में आप घर बैठे ही अपनी कई समस्याओं का ऑनलाइन समाधान कर सकते हैं. अगर आपके अकाउंट में गैस सब्सिडी नहीं आ रही है या फिर आपकी सब्सिडी किसी और के खाते में जा रही है, तो आप गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस समस्या का समाधान खुद कर सकते हैं.

सरकार द्वारा घरेलू गैस कनेक्शन पर दी जाने वाली सब्सिडी डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम के तहत सीधे आपके खाते में आती है. बीते कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए, जब देखा गया कि गैस उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी या तो नहीं आ रही है या फिर किसी और के अकाउंट में पहुंच जा रही है. यदि आपके साथ भी ऐसी समस्या पेश आ रही है तो परेशान न हों. आप घर बैठे मिनटों में अपना गैस सब्सिडी स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

ऐसे करें आनलॉइन चेक

सबसे पहले Mylpg.in वेबसाइट पर जाएं. यहां पर तीनों पेट्रोलियम कंपनियों (एचपी, भारत और इंडेन) के लोगो वाले टैब दिखाई देंगे. आप जिस कंपनी का सिलेंडर यूज करते हैं, उस कंपनी के लोगो पर क्लिक करें. इसके बाद नया पेज खुलेगा. इस पर बार मेन्यू में जाएं और अपना 17 अंकों का LPG ID दर्ज करें. यदि LPG ID पता नहीं है तो Click here to know your LPG ID पर क्लिक कर वहां बताए गए चरण पूरा करने के बाद इसका पता लगाया जा सकता है.

यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, LPG उपभोक्ता आईडी, राज्य का नाम, वितरक की जानकारी दर्ज करें. कैप्चाकोड दर्ज करने के बाद प्रोसेस बटन पर क्लिक करें. जो नया पेज खुलेगा, उस पर आपका LPG ID दिखाई देगा. एक पॉप-अप पर आपके खाते का विवरण दिखाई देगा. यहां पता चलेगा कि आपका बैंक खाता और आधार आपके एलपीजी खाते से लिंक हैं या नहीं. साथ ही यह जानकारी भी मिलेगी कि आपने सब्सिडी का विकल्प छोड़ दिया है या नहीं.

पेज के बायीं ओर सिलेण्डर बुकिंग हिस्ट्री/सब्सिडी ट्रांसफर देखें पर क्लिक करें. यहां आप सब्सिडी राशि देख पाएंगे. यहां पिछले महीनों में लिए गए सिलेंडर और उसके एवज में आपका खाते में जमा हुई सब्सिडी की राशि भी दिखाई देगी. ध्यान रहे, एक बार लॉगिन की प्रोसेस पूरी करने के बाद अगली बार सब्सिडी का पता लगाना आसान हो जाता है.

ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं शिकायत

यदि आप देखते हैं कि आपकी गैस सब्सिडी किसी और के अकाउंट में जा रही है तो आप ऑनलाइन ही इसकी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं. आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है, यह भी ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget