एक्सप्लोरर

बहुत ज्यादा मीठा खाने के आदी हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान

क्या आप मीठा ड्रिंक्स, मिठाई और प्रोसेस्ड फूड इस्तेमाल करने के आदी हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए क्योंकि उसमें पाया जानेवाला शुगर फ्रुक्टोज का एक और नुकसान सामने आ गया है. अभी तक शुगर को डायबिटीज समेत कई बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाला माना जाता है.

शुगर को डायबिटीज समेत कई बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाला माना जाता है. लेकिन अब उसका एक और नुकसान सामने आ गया है. नए रिसर्च से पता चला है कि शुगर फ्रुक्टोज से भरपूर डाइट का इस्तेमाल लोगों के इम्यून सिस्टम को उचित काम करने से रोक सकता है. फ्रुक्टोज आम तौर से मीठे ड्रिंक्स, मिठाइयां और प्रोसेस्ड फूड में पाया जाता है और बड़े पैमाने पर फूड के उत्पादन में इस्तेमाल किया जाता है. इसका संबंध मोटापे, टाइप 2 डायबिटीज और लीवर पर फैट चढ़ने से जोड़ा जाता है और उसका इस्तेमाल स्पष्ट तौर पर हाल के वर्षों में विकसित दुनिया में बढ़ा है.

बहुत ज्यादा मीठा खाने की आदत का एक और नुकसान उजागर

हालांकि, ज्यादा मात्रा में फ्रुक्टोज सेवन का इम्यून सिस्टम पर प्रभाव की समझ अब तक सीमित रही है. यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल और लंदन के फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट और स्वान्सी के संयुक्त रिसर्च में शुगर फ्रुक्टोज के नुकसान को उजागर किया गया है. नेचर कम्यूनिकेशंन्स पत्रिका में प्रकाशित होने वाले रिसर्च से पता चलता है कि फ्रुक्टोज इम्यून सिस्टम के काम को प्रभावित करने की वजह बनता है और ऐसे अणुओं को ज्यादा सक्रिय करता है जो सूजन का कारण समझे जाते हैं.

मिठाई, मीठा ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड में होता है शुगर फ्रुक्टोज 

इस तरह का सूजन कोशिकाओं और टिश्यू को नुकसान पहुंचाता है और अंगों के अलावा शरीर के तंत्र को काम नहीं करने में योगदान करता है, जिसके नतीजे में बीमारी हो सकती है. रिसर्च से ये भी खुलासा होता है कि फ्रुक्टोज कैसे डायबिटीज और मोटापा की वजह बनता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि उससे शरीर में ऐसा सूजन होता है जिसको अक्सर मोटापा से जोड़ा जाता है. उन्होंने बताया कि डाइट के विभिन्न हिस्सों पर रिसर्च समझ में मदद करती है कि किस तरह ये सूजन और बीमारी में भूमिका अदा करती है और सेहत को सुधारने के लिए क्या करना चाहिए. उनका कहना है कि नतीजे बताते हैं कि आखिर कुछ डाइट क्यों सेहत को खराब करने का कारण बनती हैं.

Hair Growth: क्या आपके बाल धीरे-धीरे बढ़ते हैं? जानिए कहीं आप ये गलतियां तो नहीं करे रहे

Health Tips: फलों का सेवन करते वक्त बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकता है नुकसान

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget