×

एक्सप्लोरर

फास्ट फूड: स्वाद के लिए सेहत के साथ खिलवाड़ से बचें, जानें इससे होने वाले पांच नुकसान

आधुनिक जीवनशैली में लोग इतना व्यस्त रहते हैं कि वह एक अच्छा भोजन करने के लिए भी समय नहीं निकाल पाते हैं. ऐसे में अक्सर वे फास्ड फूड खाकर ही अपना काम चलाते हैं. हालांकि लंबे समय तक फास्ट फूड का सेवन आपके सहत पर काफी बुरा प्रभाव डाल सकता है. श्रम सांख्यिकी ब्यूरो की जानकारी के अनुसार, परिवार का लगभग 45 फीसदी भोजन का बजट कहीं बाहर खाने पर खर्च होता है.

अगर आप बर्गर और फ्राइज लगातार खाने की आदत रखते हैं तो बहुत कम समय में समस्याग्रस्त हो सकते हैं. जो लोग फास्ट फूड उत्पादों नियमित रूप से सेवन करते हैं वे अक्सर सिरदर्द से पीड़ित रहते हैं. साथ ही उनमें अतिरिक्त वसा जमा होता है, जो उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है. ऐसे लोगों का कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी अनियंत्रित रहता है. यहां हम कुछ ऐसी ही शारीरिक समस्याओं को बताने जा रहे हैं, जो फास्ट फूड के अधिक सेवन से हो सकते हैं.

 हृदय और पाचन तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव

अधिकांश फास्ट फूड उत्पाद आमतौर पर कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते होते हैं और इनमें फाइबर की मात्रा काफी कम होती है. जब पाचन तंत्र इन खाद्य पदार्थों को तोड़ता है तो रक्तप्रवाह में कार्ब्स ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है. यह प्रक्रिया शरीर में शर्करा स्तर को उच्च बनाती है, जो अधिक इंसुलिन जारी करती है. इंसुलिन आपके शरीर में शर्करा को उन कोशिकाओं तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होता है, जिन्हें ऊर्जा के लिए इसकी आवश्यकता होती है. फास्ट फूड उत्पादों को खाने से शर्करा लेवल में वृद्धि होती है, जो इंसुलिन प्रतिक्रिया के साथ समस्याएं पैदा कर सकता है. इससे मधुमेह, वजन बढ़ने और इंसुलिन प्रतिरोध का खतरा बढ़ सकता है.

मधुमेह का खतरा

अधिकांश फास्ट फूड भोजन में उच्च शर्करा का स्तर होता है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की सिफारिश है कि सभी लोगों को प्रति दिन 150 कैलोरी या उससे कम चीनी मिलाना चाहिए, जो लगभग 9 चम्मच के बराबर है. यदि आप फास्ट फूड पेय का उपभोग करते थे तो आप बिना कुछ खाए उस सीमा को पार करते हैं. फास्ट फूड में ट्रांस वसा के उच्च स्तर भी पाए जाते हैं. यह आपके खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है, जिससे हृदय रोग और मधुमेह का खतरा बढ़ता है. पेस्ट्री, पिज्जा, कुकीज और तली हुई चीजों में यह वसा अधिक होता है.

 एडिमा और सूजन की समस्या 

फास्ट फूड खाने से नमक, चीनी और वसा के संयोजन से जल प्रतिधारण के साथ समस्याएं हो सकती हैं, जिसे एडिमा के रूप में जाना जाता है. इसमें खाने के बाद आप फूला हुआ या सूजा हुआ महसूस करते हैं. यह उच्च रक्तचाप की संख्या को भी बढ़ावा दे सकता है, जो खतरनाक हो सकता है.

मोटापे की समस्या

यदि आप फास्ट फूड के रूप में बहुत अधिक कैलोरी खा रहे हैं तो इसका परिणाम वजन में वृद्धि हो सकता है, जो जल्द ही आपको मोटापे की समस्या से ग्रस्त कर सकता है. जो लोग गंभीर रूप से अधिक वजन वाले होते हैं, उन्हें श्वसन संबंधी समस्याओं का अनुभव होता है और दिल तथा फेफड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. यदि आप सीढ़ियों पर चढ़ने या घर के कामों को करने में सांस लेने में बदलाव को नोटिस करते हैं, तो आपको अपने खाने की आदतों पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है.

तंत्रिका और प्रजनन प्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव 

जब आप लगातार फास्ट फूड उत्पादों का सेवन करते हैं तो उन लोगों की तुलना में जो कम मात्रा में फास्ट फूड खाते हैं या पूरी तरह से इससे बचते हैं, की तुलना में अवसाद या अवसाद जैसे लक्षण विकसित होने की संभावना 51 फीसदी बढ़ जाती है. फास्ट फूड में पाए जाने वाले तत्व प्रजनन क्षमता पर भी प्रभाव डाल सकते हैं. कई प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में फथलेट्स नामक रसायन होते हैं, जो शरीर में हार्मोन की कार्यशैली में बदलाव लाते हैं. यह बदलाव जन्म दोष पैदा कर सकते हैं.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

Astrology

Abcजगदीप धनखड़ के पास आया किसका फोन कॉल? जिसके
Abcजगदीप धनखड़ के पास आया किसका फोन कॉल? जिसके
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर, नए Vice President के चुनाव की प्रक्रिया जल्द
खाने के लिए मेन्यू जरूरी, दुकानदार का नाम नहीं', सिंघवी की दलील पर बोला SC- और जो कांवड़ यात्रा छोड़कर पूरे साल मीट बनाते हैं...
पाकिस्तान में जो इकट्ठा करता था दहशत के लिए चंदा, उस आतंकी ने तोड़ा दम, जानें कौन था सैफुल्लाह कसूरी का ये खास
PoK Police: पाकिस्तान की टूट गई कमर! सड़कों पर उतर आई PoK पुलिस, कहा- नहीं करेंगे काम

Top Stories

चावल खाने से होते हैं ये फायदे
चावल खाने से होते हैं ये फायदे
Raita Recipe Tip: क्या आपने बथुआ के रायता का स्वाद चखा है? जानिए- बनाने की आसान और झटपट रेसिपी
फास्ट फूड: स्वाद के लिए सेहत के साथ खिलवाड़ से बचें, जानें इससे होने वाले पांच नुकसान
पौष्टिक फल सेब के फायदे
क्या खाएं जिससे आपका शुगर लेवल न बढ़े
ऐसे बनाएं आलू का पराठा
टमाटर की चटनी टेस्ट के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद, इसके गुण जान आप हैरान रह जाएंगे
ओट्स और चॉकलेट चिप वाॅफल रेसिपी
सेब अल्जाइमर की बीमारी के खतरे को करता है कम, जानिए इस पौष्टिक फल के अन्य फायदे
शरीर के लिए है अमृत होता है गर्म दूध, रोज पीने से होते हैं ये फायदे
Health tips: जानिए क्या है शाकाहारी मांस, कैसे किया जाता है तैयार और क्या ये हेल्दी ऑप्शन है?
Health Tips: चीनी का करें बायकॉट, मिठास के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू विकल्प
Liver Health: ये चीजें खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं अलर्ट ! लिवर डैमेज होने का खतरा है सबसे ज्यादा
Food Combination: कभी एक साथ न खाएं इन चीजों को, जानें बैड फूड हैबिट्स के बारे में
Embed widget