एक्सप्लोरर

Summer Health: चिलचिलाती धूप से आने के कितने देर बाद पीना चाहिए पानी? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

चिलचिलाती धूप से आने के बाद क्या आप भी फ्रिज या मटके में से निकाल कर धड़ाधड़ पानी पी जाते हैं, तो आज से ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि हम बताते हैं कि आपको धूप से आने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए.

Summers Health tips: गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन यह पानी आपको एकदम सही समय पर और सही तरीके से पीना चाहिए. नहीं तो गर्मी में ठंडा पानी पीने से ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. जी हां, गर्मियों के मौसम में बाहर से आने के बाद अगर आप ठंडा पानी पी लेते हैं, तो इससे सेहत को कई गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं और यह आपके ब्रेन पर भी असर डाल सकता है. ऐसे में चिलचिलाती धूप से आने के कितने समय बाद आपको पानी पीना चाहिए और कैसे आइए हम आपको बताते हैं. 

धूप से आने के कितने देर बाद पिएं पानी 
अगर आप गर्मी में तेज धूप से आए हैं, तो घर पर तुरंत आने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए. आप 5-10 मिनट के लिए बैठे, उसके बाद पानी पिएं. लेकिन यह पानी भी आपको नॉर्मल पानी ही पीना चाहिए, अगर आप बहुत ज्यादा ठंडा पानी पी लेते हैं तो इसे ठंडा गरम हो सकता है और लू लगना, बदहजमी होना, पेट दर्द होना, उल्टी, चक्कर आना जैसी समस्या भी हो सकती है. ऐसे में आपको धूप से आने के बाद नार्मल पानी ही पीना चाहिए, जिससे आपकी बॉडी का टेंपरेचर एकदम से चेंज ना हो. अचानक बहुत गर्मी से नार्मल टेंपरेचर में आकर जब आप एकदम ठंडा पानी पी लेते हैं तो यह सर्दी जुकाम और बुखार का भी कारण बन सकता है.

गर्मी में कितना पानी पिएं 
अक्सर लोगों का सवाल आता है कि हमें एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? कोई 4 लीटर पानी, तो कोई 5 लीटर पानी पीने की सलाह देता है. लेकिन गर्मियों में आपको हाइड्रेटेड रहने के लिए दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए. इसके अलावा ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो और हेल्दी डाइट लें. गर्मियों के मौसम में इन्फेक्शन का खतरा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, ऐसे में आप अपने वाटर लेवल को बैलेंस रखें, गंदा पानी न पिएं, घर का साफ स्वच्छ पानी पिएं और बाहर के नींबू, शिकंजी, गन्ने के रस से परहेज करें, क्योंकि यह भी बदहजमी और पेट संबंधी शिकायत पैदा कर सकता है. खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है लेकिन यह जानना भी जरूरी है की जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी सेहत को नुकसान कर सकता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author abp news

Hi I AM ABP NEWS

Read More
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget