×

एक्सप्लोरर

Health tips: दिल को है स्पेशल केयर की जरूरत, यह पांच चीजें आपके दिल को बनाती हैं कमजोर

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के अनुसार हर साल 655,000 लोगों की मौत सिर्फ दिल की बीमारियों से होती है.ये आंकड़े बहुत ही हैरान कर देने वाले हैं. अगर आप इस आंकड़े में शामिल होने से बचना चाहते हैं तो आपको अपने खाने-पीने का खास ख्याल रखना होगा. आपको उसी खाने का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपके दिल को नुकसान ना पहुंचाएं...

दिल हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा होता है. जो पूरी जिंदगी बिना रुके काम करता है. इसलिए ये बेदह जरूरी है कि हम इसका खास ख्याल रखें. लेकिन कई सावधिनयां बरतने के बाद भी हर साल दिल की बीमारी की वजह से कई लोगों की मौत हो जाती है. ऐसा होने का सबसे मुख्य कारण है हमारा खान-पान.जो हमारे शरीर पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. तो अगर हम अपने खान-पान पर सही ध्‍यान दें तो काफी हद तक हम हमारे दिल को मजबूत रख सकते हैं. इसलिए आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिन्हें ना खाकर आप अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं.

1. आलू के चिप्‍स

आलू के चिप्‍स में भरपूर मात्रा में ट्रांस फैट, सोडियम, कार्ब्‍स और ऐसी बहुत सी चीजें पाई जाती हैं, जो आपको शरीर को भारी नुकसान पहुंचाती है. कई शोधों में भी इस बात का खुलासा हो चुका है कि जो लोग हर दिन 200 मिलिग्राम से ज्‍यादा सोडियम खाते हैं.वहीं सबसे ज्यादा दिल की बीमारी से ग्रस्त होते हैं. इसके साथ ही आलू हमारे शरीर के फैट को भी बढ़ाता है. और इसमें उपल्बध नमक भी दिल की बीमारी को बढाता है.

2. कॉफी

कई लोग कॉफी के बहुत शौकीन होते हैं.उन्हें बार बार कॉफी पीने की भी आदत होती है.ऐसे में वक्त बचाने के लिए वो कॉफी को ब्‍लेंड करके फ्रिज में रख देते हैं.औऱ बाद में उसका उपयोग कर लेते हैं. लेकिन वो नहीं जानते कि  कॉफी में काफी मात्रा में कैलोरीज़ और फैट पाया जाता है. इसमें चीनी भी भरपूर मात्रा में होती है, जो ब्‍लड शुगर लेवल को बढ़ा देती है. साथ ही इसमें मौजूद कैफीन भी ब्‍लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है. कॉफी  डायबिटीज और हार्ट पेशंट के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक पदार्थ है.

 3.तला हुआ चिकन

हर तला हुआ खाना हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में ट्रांस फैट पाया जाता है. जो हमारे दिल को तो कमजोर बनाता ही है साथ ही हमारी कमर को जरूरत से ज्‍यादा चौड़ा बना देता है.खाने को तलने के लिए तेल का प्रयोग किया जाता है. और गरम तेल खाने में विटामिन और एंटीऑक्‍सीडेंट को नष्‍ट कर ऐसे ऑक्‍सीडेंट बनाता है. जिससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है.

4. पिज्‍जा

आज के दौर में पिज्‍जा सभी का फेवरेट होता है.बच्चों से लेकर बुढ़ो तक सभी को ये खाने में अच्छा लगता है. लेकिन क्या आप जानते है कि इसमें क्रस्‍ट में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और सोडियम पाया जाता है.और इसमें मौजूद चीज़ शरीर का फैट बढ़ाने का काम करती है. पिज्जा के साथ साथ इसकी सॉस में भी खूब सोडियम होता है.और इनको खाने से आर्टरी ब्‍लॉक हो सकती है.

5.मार्जरीन मार्जरीन का इस्‍तेमाल मक्‍खन के विकल्‍प के तौर पर किया जाता है. इसे हाइड्रोजनेटेड ऑयल से बनाया जाता है, जो ट्रांस फैट का प्रमुख स्रोत है. यह हमारे शरीर के कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ा देता है. यह न केवल हमारी दिल की सेहत के लिए हानिकारक है बल्‍कि यह स्किन एजिंग प्रॉसेस को तेज कर देता है. यानी कि समय से पहले हमारी त्‍वचा बूढ़ी होने लगती है. मार्जरीन के बजाए ऑलिव ऑयल का इस्‍तेमाल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Health Tips: शरीर में अगर दिखने लगे ये लक्षण तो समझ लें आप नहीं हैं स्वस्थ

Health Tips: सर्दी जुकाम से हैं परेशान, चाय-कॉफी समेत इन चीजों का सेवन बढ़ा सकता है समस्या

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget