एक्सप्लोरर

Jaya Ekadashi 2021: इस दिन व्रत रखने से मिलेगा कौन सा फल, जानिए- क्या है पूजा की विधि?

जया एकादशी का व्रत इस साल 23 फरवरी को मंगलवार के दिन रखा जाएगा. एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने पर पिशाच योनि का डर खत्म हो जाता है.

हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है. साल में करीब चौबीस एकादशी पड़ती हैं. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. सभी एकादशियों में जया एकादशी का अपना अलग महत्व होता है.

वहीं साल में 24 बार आने वाली एकादशी में से 12 एकादशी शुक्ल पक्ष और 12 एकादशी कृष्ण पक्ष की होती है. माघ महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन व्रत रखकर भगवान श्री हरि की पूजा की जाती है.

जया एकादशी की कथा:

जया एकादशी के विषय में जो कथा प्रचलित है उसके अनुसार धर्मराज युधिष्ठिर भगवान श्री कृष्ण से निवेदन करते हैं कि माघ शुक्ल एकादशी को किसकी पूजा करनी चाहिए, और इस एकादशी का क्या महत्व होता है? जिस पर भगवान श्री कृष्ण कहते हैं माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहा जाता है. और ये एकादशी बहुत ही पुण्यदायी है, इस दिन भगवान नारायण की पूजा करनी चाहिये, और एकादशी के दिन व्रत करने से व्यक्ति नीच योनि जैसे भूत, प्रेत, पिशाच की योनि से मुक्त हो जाता है.

जया एकादशी का शुभ मुहूर्तः

जया एकादशी 22 फरवरी 2021 सोमवार की शाम 05 बजकर 16 मिनट पर शुरू होकर 23 फरवरी 2021 दिन मंगलवार की शाम 06 बजकर 05 मिनट पर खत्म होगी.

जया एकादशी का व्रत : 

इस दिन सुबह से लेकर रात तक व्रत रखने से सब मनोकामनायें पूरी होती हैं. साथ ही द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को पहले खाना खिलायें फिर ही खुद खायें. इस प्रकार नियम से व्रत रखने से व्यक्ति पिशाच योनि से मुक्त हो जाता है.

पूजा की विधि: 

एकादशी तिथि को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान कर, व्रत का रखना चाहिये. इसके साथ ही एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उसपर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिये, फिर तिल, रोली मिश्रित जल और अक्षत चढ़ाने चाहिये, भगवान विष्णु पर फूल चढ़ाने चाहिये और आरती करने के बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने  से भगवान खुश होते हैं.

इसे भी पढ़ेंः

इन चार चिह्नों को समझ लें, आप भी हो सकते हैं भाग्यशाली

धार्मिक यात्रा से प्रसन्न होती हैं लक्ष्मी जी, बढ़ता है भाग्यबल

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget