एक्सप्लोरर

फेक न्यूज फैलाने के आरोप में 8 ट्विटर हैंडल पर FIR, खातों के संचालक घेरे में

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दलित लड़कियों की मौत के मामले में ट्वीट करने वालों पर कार्रवाई हुई है. पुलिस का आरोप है कि ट्वीट के जरिए झूठी और भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर एफआईआर की गई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दलित लड़कियों की मौत के मामले में ट्वीट करने वालों पर कार्रवाई हुई है. पुलिस का आरोप है कि ट्वीट के जरिए झूठी और भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर एफआईआर की गई है. इस मामले में आठ ट्विटर हैंडल्स को चिह्नित किया गया है. उनके संचालकों पर जल्द शिकंजा कस सकता है.

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिन खातों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उसमें निलिम दत्त, मोजो स्टोरी, जनजागरण लाइव, सूरज कुमार बौध, विजय आंबेडकर यूपी, अभय कुमार आजाद 97, राहुल दिवाकर आदि शामिल हैं. पुलिस अन्य ट्वीट्स पर भी नजर रखे हुए है. माना जा रहा है कि अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है.

इससे पहले पुलिस ने पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की थी. इस मामले को लेकर काफी ट्वीट हो रहे हैं और साथ ही सरकार और पुलिस व्यवस्था पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं. इस बीच फेक न्यूज के मद्देनजर पुलिस ने यह कदम उठाया है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर बुधवार को दलित बिरादरी की तीन युवतियां बेसुध मिली थीं. अस्पताल ले जाने पर उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया था. लड़कियों के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है. उसी के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट किया जा सकेगा.

इधर दो बहनों के शव खेत में मिलने पर समाजवादी पार्टी के MLC और उन्नाव से आने वाले सुनील साजन ने योगी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा, आज फिर एक बार उन्नाव की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है. उत्तर प्रदेश में जंगल राज है. पिछड़े और दलित समाज की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.

उन्नाव के पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया था कि बबुरहा गांव में एक ही परिवार की 15, 14 और 16 साल की तीन लड़कियां दोपहर करीब तीन बजे जानवरों के लिए चारा लेने घर से निकली थीं. देर शाम तक वापस ना आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की तो वे तीनों गांव के बाहर खेत में मिली और वे एक दुपट्टे से बंधी हुई थी.

यह भी पढ़ें: 

दिल्लीः पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार, जानें- कैसे उगला सच

सरकारी रायफल से ही कर दी शादी में 'हर्ष फायरिंग', हो गई है FIR

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget