एक्सप्लोरर

परीक्षा में फेल होने का डर था तो दे दी जान, 14वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है. वह कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा में बैठी थी और रिजल्ट आने से पहले ही परेशान हो गई थी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है. वह कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा में बैठी थी और रिजल्ट आने से पहले ही परेशान हो गई थी. घटना पल्लवपुरम फेज-1 में स्थित सुपरटेक के निर्माणाधीन इमारत में हुई. पुलिस के अनुसार वह परीक्षा परिणामों के बारे में सोच कर डिप्रेशन में आ गई थी और इसके बाद यह खतरनाक कदम उठा लिया.

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को अपनी स्कूटी पर सवार होकर सीएस कर रही छात्रा निर्माणाधीन अपार्टमेंट तक पहुंची. मेन गेट पर लड़की ने बहुत ही चालाकी से गार्ड को चकमा दिया और अंदर चली गई. जबकि, गार्ड ने बतााय कि उसे लगा कि वह अंदर काम कर रहे किसी कर्मचारी से मिलने जा रही है.

इसके बाद लड़की सीधे 14वीं मंजिल पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी. यह देख वहां काम कर रहे लोग और अन्य पड़ोसी मौके की तरफ दौड़ पड़े. पुलिस के भी घटना की सूचना दी गई. आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

स्कूटी के नंबर के पुलिस ने छात्रा की पहचान की और फिर परिजनों को सूचना दी गई. छात्रा की पहचान वर्तिका के रूप में हुई है उसकी उम्र 30 वर्ष थी. परिजनों से बातचीत के बाद पुलिस ने बताया कि उसका सीएस का रिजल्ट आने वाला था और उससे पहले ही वो डिप्रेशन में आ गई थी. पुलिस का कहना है कि बिल्डिंग के गार्ड और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

लोगों का कहना है कि बिल्डिंग में उस समय इतने लोग थे आखिर किसी ने अनजान लड़की को रोका क्यों नहीं. पुलिस इस सवाल को लेकर कई लोगों से पूछताछ कर सकती है. साथ ही वर्तिका के दोस्तों आदि को भी पुलिस ने संपर्क किया है.

यह भी पढ़ें: 

सरकारी नौकरी का झांसा देकर पिता-पुत्र ठग रहे थे लाखों, बिहार पुलिस ने दबोच लिया

हाईस्कूल की छात्रा को बनाया सामूहिक दुष्कर्म का शिकार, गांव का भी एक शख्स था शामिल

 
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget