एक्सप्लोरर

22 साल के टिकटॉक स्टार की घर में मिली लाश, पंखे से लटका था समीर

22 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. युवक की पहचान समीर गायकवाड के रूप में हुई है. सोशल मीडिया एप टिकटॉक का स्टार था ही साथ अन्य सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव था.

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में स्थित वाघोली इलाके में एक फ्लैट में 22 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. युवक की पहचान समीर गायकवाड के रूप में हुई है. सोशल मीडिया एप टिकटॉक का स्टार था साथ अन्य सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव था. उसको काफी संख्या में लोग फॉलो करते थे. पुलिस ने जब शव बरामद किया तो वह पंखे से लटक रहा था.

समीर के किसी दोस्त के जरिए पहले रिश्तेदारों को यह खबर मिली और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और फिर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का यही कहना है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है.

पुलिस का कहना है जल्द ही वह मृतक के परिजनों के बयान भी लेगी. साथ ही उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार जो भी लोग इस केस से संबंधित होंगे उनसे जानकारी ली जाएगी. पुलिस का कहना है अभी तक कोई सुसाइड नोट आदि मिला नहीं है.

हालांकि, पुलिस अब समीर की सोशल मीडिया प्रोफाइल भी खंगाल रही है. यह भी जानकारी ली जा रही है कि आखिरी वक्त में वह किन लोगों से या क्या चैट कर रहा था. उसके पोस्ट आदि भी गंभीरता से देखे जा रहे हैं और उनके कमेंट्स की भी जांच की जा रही है.

साथ ही शुरूआती पूछताछ में यह पता चला है कि समीर का कोई प्रेमप्रसंग भी था. इसमें गड़बड़ी की वजह से वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. समीर पुणे के वाडिया कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था. वह मिकासा सोसाइटी में रहता था. पुणे में वह काफी मशहूर था.

वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी शार्ट वीडियो बनाता था और उसे काफी संख्या में लाइक आदि मिलते थे. समीर की मौत की खबर फैलते ही लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर उसके वीडियो वायरल कर के उसे याद किया. लोगों का कहना है कि समीर को इंसाफ तो मिलना ही चाहिए.

पिछले दिनों पुणे की ही एक अन्य टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण ने घर से कूदकर अपनी जान दे दी थी. इसकी गुत्थी भी पुलिस अब तक सुलझा नहीं पाई है. गौरतलब है कि भारत में टिकटॉक एप अब बंद हो चुका है. लेकिन, अन्य शार्ट वीडियो प्लेटफार्म पर लोग सक्रिय हैं.

यह भी पढ़ें: 

हथौड़े से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या, फिर उसी कमरे में फंदे पे झूला शख्स

नाबालिग से किया दुष्कर्म, वीडियो बना कर इंटरनेट पर भी कर दिया अपलोड

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget