×

एक्सप्लोरर

अजीत सिंह हत्याकांड: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट

अजीत सिंह हत्याकांड में मुख्य शूटर ने पूछताछ में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम लिया था. फिलहाल धनंजय सिंह जौनपुर में हैं. संभव है कि यूपी पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें गिरफ्तार करे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम शामिल हो गया है. लखनऊ के गोमती नगर के कठौता चौराहे के पास छह जनवरी को हुई अजीत सिंह की हत्या में जौनपुर के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी शामिल हैं. सीजीएम कोर्ट ने धनंजय सिंह के ख़िलाफ़ ग़ैर जमानती वारंट जारी कर दिया है.

लखनऊ पुलिस अब हत्याकांड में जुड़े पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बारे में कई पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है. धनंजय सिंह का नाम हत्याकांड के मुख्य शूटर गिरधारी ने पूछताछ में लिया था. इसके अगले दिन जब लखनऊ पुलिस उसे हथियार बरामद करने घटनास्थल पर ले जा रही थी, तब भागने की फ़िराक़ में एनकाउंटर हुआ और गिरधारी ढेर हो गया.

शूटर गिरधारी ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने कुंटू सिंह के कहने पर अजीत सिंह की हत्या की थी. उसने यह भी बताया कि हत्या के लिए शूटर की व्यवस्था कराने में पूर्व सांसद ने मदद की थी. गिरधारी से पहले दिन रिमांड के दौरान 70 से 80 सवाल अलग अलग पहलुओं पर पूछे गए. इसी पूछताछ में गिरधारी ने धनंजय का नाम लिया. धनंजय सिंह फ़िलहाल जौनपुर में हैं और सम्भव है पूछताछ के लिए यूपी पुलिस जल्द धनंजय सिंह को गिरफ़्तार करे.

कोकीन कांड: कोर्ट ने बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी को 25 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget