×

एक्सप्लोरर

Corona Medicine: रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की दवा, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी भी मौजूद रहे

Baba Ramdev Corona Medicine: योग गुरु रामदेव ने 'पतंजलि द्वारा कोविड की पहली साक्ष्य-आधारित दवा' पर वैज्ञानिक शोध पत्र जारी किया है. रामदेव ने कहा है कि पतंजलि की दवा कोरोनिल पर जो भी शक किया जा रहा था वो शक के बादल अब छंट चुके हैं.

नई दिल्ली: योग गुरु रामदेव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना वायरस की दवा लॉन्च की है. रामदेव की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे. रामदेव ने कहा है कि पतंजलि की कोरोनिल टैबलेट से अब कोविड का इलाज होगा. उन्होंने दावा किया कि आयुष मंत्रालय ने करोनिल टैबलेट को कोरोना की दवा के तौर पर स्वीकार कर लिया है. इसके अलावा उन्होंने पतंजलि की इस दवा के रिसर्च पेपर्स भी जारी किए.

बाबा रामदेव ने कहा, 'जब हमने कोरोनिल के जरिए लाखों लोगों को जीवनदान देने का काम किया तो कई लोगों ने सवाल उठाए. कुछ लोगों को लगता है कि रिसर्च का काम केवल विदेशों में ही हो सकता है. आयुर्वेद के रिसर्च पर ज्यादा शक किया जाता है. पतंजलि की दवा कोरोनिल पर जो भी शक किया जा रहा था वो शक के बादल अब छंट चुके हैं.' वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि आयुर्वेद की प्रमाणिकता और बाबा रामदेव पर किसी तरह का शक नहीं किया जाना चाहिए. बाबा रामदेव का सपना ही भारत सरकार का सपना है.

पिछले साल भी लॉन्च की गई थी कोरोनिल दवा

इससे पहले पतंजलि आयुर्वेद ने 23 जून 2020 को कोरोनिल टैबलेट और स्वासारि वटी दवा लॉन्च की थी, जिसमें दावा किया गया था कि ये दवा कोविड-19 को सात दिनों के भीतर ठीक कर सकती है. हालांकि दवा लॉन्च होते ही आयुष मंत्रालय ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है. इसके बाद मंत्रालय ने पतंजलि को दवा का विज्ञापन करने से भी रोक दिया था.

पतंजलि ने पहले दावा किया था कि दो आयुर्वेद-आधारित दवाओं ने कोविड-19 मरीजों पर क्लीनिकल ट्रायल के दौरान 100 फीसदी अनुकूल परिणाम दिखाए हैं, सिवाय एक लाइफ सपोर्ट सिस्टम के. हालांकि आयुष मंत्रालय ने पतंजलि को कोरोनिल बेचने की अनुमति दे दी थी.

ये भी पढ़ें- दुनिया के सामने चीन ने पहली बार माना, गलवान घाटी की खूनी झड़प में उसके सैनिक मरे

मंगल पर जिंदगी की तलाश में NASA का पर्सीवरेंस रोवर सतह पर उतरा, पहली तस्वीर जारी

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से नकद निकासी पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क
एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से नकद निकासी पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क
हाथरस समाचार: कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में अब सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं।
हाथरस समाचार: कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में अब सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं।
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
Breaking News : हेल्पलेस ट्रंप! सीजफायर की भीख मांग रहे, हमने किया मजबूर', ईरानी मीडिया का दावा
Breaking News : हेल्पलेस ट्रंप! सीजफायर की भीख मांग रहे, हमने किया मजबूर', ईरानी मीडिया का दावा

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Embed widget