×

एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- हमारी रीढ़ को तोड़ना आसान नहीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो बंगाल के बारे में नहीं जानते हैं. सीएम ने कहा कि वो मरते दम तक लड़ाई जारी रखेंगी.

कोलकाता: कोयला घोटाले मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी को सीबीआई ने समन जारी किया. रविवार को सीबीआई की टीम अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची और बाहर नोटिस चिपकाया. जब सीबीआई अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला. इन सबके बीच ममता बनर्जी ने बिना नाम लिए बीजेपी को निशाने पर लिया और कहा कि हमारी रीढ़ को तोड़ना आसान नहीं है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "कुछ नेता हैं (दिल्ली में) जिन्होंने कहा था कि वे जानते हैं कि बंगाल की रीढ़ को कैसे तोड़ना है. हमारी रीढ़ को तोड़ना आसान नहीं है. वो बंगाल के बारे में नहीं जानते हैं. मरते दम तक लड़ाई लड़ती रहूंगी. मैं आप सबसे से अपील करती हूं कि जब भी आप किसी फोन कॉल का जवाब दें तो जय बंग्ला बोलें, हैलो नहीं."

बता दें कि सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी के नाम का जो नोटिस दिया है उसमें एक फोन नंबर छोड़ा है और उस पर संपर्क करने के लिए कहा है. क्योंकि रविवार को सीबीआई की टीम को अभिषेक के घर कोई नहीं मिला, इसलिए पूछताछ नहीं हो पाई. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम घर पर ही पूछताछ करना चाहती है.

सीबीआई की इस कार्रवाई पर तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी ने एक-दूसरे पर निशाना साधा. अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘आज अपराह्न दो बजे, सीबीआई ने मेरी पत्नी के नाम एक नोटिस तामील किया. हमें देश के कानून पर पूरा भरोसा है. हालांकि, यदि वे सोचते हैं कि वे हमें डराने के लिए इन हथकंडों का इस्तेमाल कर सकते हैं तो वे गलत हैं. हम वे लोग नहीं हैं, जो झुक जाएं.’’

टीएमसी ने बीजेपी पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई इसका एकमात्र घटक है जो अब उसके पास बचा है. वहीं, बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह मामले का राजनीतिकरण कर रही है और कानून अपना काम करेगा.

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget