एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का 73 साल की उम्र में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन सतीश शर्मा का बुधवार को निधन हो गया.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन सतीश शर्मा का आज गोवा में निधन हो गया. वो 73 साल के थे. सतीश शर्मा रायबरेली और अमेठी से सांसद रह चुके थे और साल 1993 से 1996 तक वो केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के पद पर रहे.

सतीश शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे. शर्मा के बेटे समीर ने कहा, ‘‘उनका गोवा में रात आठ बजकर 16 मिनट पर निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में किया जाएगा. उनका पार्थिव शरीर गोवा से दिल्ली लाया जा रहा है.’’

सतीश शर्मा के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने दुख जताया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा के निधन पर गहरा दुख हुआ. कैप्टन शर्मा ने हमेशा समर्पण और निष्ठा को महत्व दिया. परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना.

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने दुख जताते हुए कहा, ''कैप्टन सतीश शर्मा के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं. अपने से छोटे के लिए उनका व्यवहार हमेशा प्रोत्साहित करने वाला रहा. उन्हें याद किया जाएगा.''

आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में 11 अक्टूबर, 1947 को जन्मे शर्मा एक पेशेवर पायलट थे. वह तीन बार राज्यसभा सदस्य भी बने और उन्होंने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया.

वह पहली बार जून 1986 में राज्यसभा सदस्य बने और बाद में राजीव गांधी के निधन के बाद 1991 में अमेठी से लोकसभा सदस्य चुने गए. इसके बाद वह जुलाई 2004 से 2016 तक राज्यसभा सदस्य रहे. शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा एवं एक बेटी है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget