×

एक्सप्लोरर

मुंबई में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमित, क्या फिर लगाया जा सकता है लॉकडाउन?

देशभर में भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती दिख रही है, लेकिन मुंबई में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी पकड़ रहा है. जिसके कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए लॉकडाउन लगाया जा सकता है.

मुंबईः क्या देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिर से एक बार लॉकडाउन लगाया जा सकता है? ये सवाल इसलिये उठाया जा रहा है क्योंकि बीते 20 दिनों से शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी बढोत्तरी हो रही है. जिसे लेकर मुंबई महानगरापालिका और महाराष्ट्र सरकार स्थिति पर नजर बनाये हुए है.

मुंबई में बढ़ रहे संक्रमित

बीते एक फरवरी से लगातार मुंबई में नये कोरोना मरीजों की संख्या रोजाना 500 से ऊपर आ रही है. अकेले बुधवार को 700 से ज्यादा मरीज कोरोना से संक्रमित पाये गये. हाल के वक्त में किसी एक दिन में इतनी बडी तादाद कोरोना मरीज पहली बार पाये गये हैं.

प्रशासन ने कसी कमर

अचानक हुई कोरोना की मरीजों की इस बढोत्तरी के पीछे मुंबई की लोकल ट्रेनों का सभी के लिये शुरू किया जाना माना जा रहा है. एक फरवरी के पहले तक सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं से जुडे लोग और ऐसे व्यवसायों से जुडे लोग ही लोकल ट्रेनों में सफर कर सकते थे, लेकिन 1 फरवरी के बाद से कुछ चुनिंदा घंटों को छोडकर लोकल ट्रेनें आम मुसाफिरों के लिये शुरू कर दी गईं. मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेनों के शुरू होने से शहर की जिंदगी पटरी पर आने की उम्मीद तो जताई जा रही है लेकिन इसने नई मुसीबत भी खडी कर दी है.

दूसरी ओर मुंबई महानगरपालिका का मानना है कि कोरोना मरीजों की बढोत्तरी के लिये अकेले लोकल ट्रेने जिम्मेदार नहीं है. बीएमसी के मुताबिक दूसरे देशों और दूसरे राज्यों से लोगों का आना भी इसके पीछे एक प्रमुख कारण है. बीएमसी का ये भी कहना है कि लोगों ने भी लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है. कई लोग न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही सुरक्षा के दूसरे नियमों का पालन कर रहे हैं.

मेयर किशोरी पेडणेकर ने लिया जायजा

शहर की स्थिति का जायजा लेने के लिये मुंबई के मेयर किशोरी पेडणेकर खुद सडक पर उतर रहीं हैं. सुरक्षा नियमों का पालन हो रहा है कि नहीं इस संबंध में गुरूवार को उन्होने मुंबई के कई धर्मस्थलों पर जाकर जायजा लिया. बुधवार को उन्होनें लोकल ट्रेनों में सफर किया और रेलवे स्टेशनों का भी जायजा लिया.

बीएमसी का कहना है कि वो अगले दस दिनों तक हालात पर गौर कर रही है, उसके बाद कोई फैसला लिया जायेगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कहा है कि अगर लोग लापरवाही बंद नहीं करते हैं तो सरकार कठोर कदम उठा सकती है. देश में इस वक्त सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र और केरल से आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का रेल रोको अभियान आज, रेलवे ने की ये तैयारी

देशद्रोह कानून पर कोर्ट की टिप्पणी- सरकार और पुलिस बहुत संभलकर इस्तेमाल की करने की जरूरत

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से नकद निकासी पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क
एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से नकद निकासी पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क
हाथरस समाचार: कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में अब सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं।
हाथरस समाचार: कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में अब सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं।
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
Breaking News : हेल्पलेस ट्रंप! सीजफायर की भीख मांग रहे, हमने किया मजबूर', ईरानी मीडिया का दावा
Breaking News : हेल्पलेस ट्रंप! सीजफायर की भीख मांग रहे, हमने किया मजबूर', ईरानी मीडिया का दावा

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Embed widget