×

एक्सप्लोरर

Covid Vaccination: अब 50 पार वाले खुद को कोविन ऐप में कर सकेंगे रजिस्टर, टीके की जगह भी चुन सकेंगे

कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को सुरक्षा देने की अगली मुहिम मार्च में शुरू होनेवाली है. केंद्र सरकार ने अगले चरण के टीकाकरण का खाका तैयार कर लिया है. कोविड-19 वैक्सीन के लाभुकों को को-विन प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाओं का विकल्प मिलेगा.

Covid-19 vaccination: कोविड-19 टीकाकरण अभियान का अगला चरण मार्च में शुरू होने जा रहा है. हेल्थेकेयर्स वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद तीसरे प्राथमिकता ग्रुप को टीका लगाने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने रखा है. इस दौरान 50 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन लगाई जाएगी.

टीकाकरण का अगला चरण मार्च में होने जा रहा शुरू टीकाकरण मुहिम बढ़ाने के लिए लिए केंद्र सरकार ने कुछ सुझावों को शामिल कर खाका तैयार कर लिया है. बुधवार को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव राजीव गौबा और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण शामिल हुए. केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीकाकरण कार्यक्रम से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की.

सूत्रों ने बताया कि महत्वकांक्षी Co-WIN 2.0 प्लेटफॉर्म पर भी विस्तार से चर्चा हुई. जीपीएस से लैस को-विन एप्लीकेशन 2.0 का इस्तेमाल खुद से रजिस्ट्रेशन के लिए किया जाएगा. 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सबसे पहले उच्च प्राथमिकता ग्रुप को शामिल किया गया है.

Co-WIN 2.0 एप पर खुद से रजिस्ट्रेशन का विकल्प टीकाकरण के अगले चरण की मुख्य विशेषता कोविड-19 वैक्सीन के लाभुकों को टीकाकरण केंद्र और तारीख चुनने का विकल्प है. इसके अलावा, लाभुक एप का इस्तेमाल अंतिम मतदाता सूची में अपनी उम्र को अपडेट करने के लिए भी कर सकते हैं. को-विन एप्लीकेशन पर लॉग इन करने के साथ लाभुक अपने घर से करीब टीकाकरण केंद्र की जानकारी हासिल कर सकेंगे. उससे ये भी पता चलेगा कि अस्पताल निजी है या सरकारी और उस हिसाब से टीका लगवाने का फैसला लाभुक कर सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकारें टीकाकरण केंद्रों की संख्या को बढ़ाएंगी और एप्लीकेशन के अपडेटेड वर्जन पर जानकारी को अपलोड करेंगी. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि खुद से रजिस्ट्रेशन का प्रावधान के साथ को-विन डिजिटल एप तैयार है और जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.

भारत में 100 रुपए प्रति लीटर के पार हुई पेट्रोल की कीमत, जानिए किन पांच देशों में है सबसे सस्ता पेट्रोल

Corona Updates: 18 राज्यों में कल कोरोना से एक भी मौत नहीं, 94 लाख से ज्यादा को लगी वैक्सीन

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget