×

एक्सप्लोरर

रिंकू शर्मा हत्याकांड के चार और गिरफ्तारी, सीसीटीवी में मारपीट करते दिखे थे आरोपी

दिल्ली के रिंकू मर्डर केस में पुलिस की कार्रवाई जारी है. क्राइम ब्रांच ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं. इससे पहले भी पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 25 साल के रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने दीन मोहम्मद (40), दिलशान (22), फैयाज (21) और फैजान (21) को गिरफ्तार किया है. ये सभी मंगोलपुरी के निवासी हैं. पुलिस ने कहा कि शर्मा की हत्या के मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

अतिरिक्त पीआरओ (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने कहा कि सबूतों की जांच करने और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद, मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है. एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया, जिसमें वे रिंकू पर हमला करते देखे गए थे.

कैसे हुई थी रिंकू शर्मा की हत्या दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि 10 फरवरी को कुछ लड़के जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए एक रेस्तरां में गए थे. बर्थडे पार्टी के दौरान रेस्तरां बंद करने को लेकर बहस शुरू हुई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई. इसके बाद लड़ाई में शामिल कुछ लड़के रिंकू के घर पहुंचे और उसे चाकू मार दिया.

परिवार ने दावा किया है यह एक घृणित अपराध (हेट क्राइम) है और रिंकू की कथित तौर पर 'जय श्री राम' बोलने के लिए हत्या की गई. इस दावे के बारे में पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं. लेकिन जांच से पता चलता है कि जन्मदिन की पार्टी के दौरान ही हाथापाई हुई थी. इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर काफी खलबली मची और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रिंकू के लिए न्याय की मांग की, कई राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मृतक के घर का दौरा भी किया.

ये भी पढ़ें- भारत-चीन के बीच 16 घंटे चली दसवें दौर की बातचीत, डिसइंगेजमेंट के तहत दूसरे इलाकों से सेनाएं हटाने पर जोर गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग जारी, गृह मंत्री अमित शाह ने डाला वोट

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget