एक्सप्लोरर

DigiSevak : डिजिटल इंडिया के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, आप भी वॉलेंटियर बनकर कर सकते हैं सहयोग

सरकार का सबसे ज्यादा फोकस अभी इंडिया को डिजिटल इंडिया करने पर है. इसके लिए तमाम प्रयास भी किए जा रहे हैं. ज्यादातर सेवाओं को डिजिटल बनाया जा रहा है. आप और हम भी डिजिसेवक नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का वॉलंटियर बनकर इसमें सहयोग दे सकते हैं.

डिजी सेवक (DigiSevak) देश के उन नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन स्वयंसेवी मंच है, जो डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की सफलता में योगदान करना चाहते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर विभिन्न सरकारी विभाग और एजेंसियां ​वॉलंटियर्स के लिए कार्य उपलब्ध कराती है और वॉलंटियर्स अपने कौशल और रुचि के आधार पर अपने लिए कार्यों का चयन कर सकते हैं. यह मंच वॉलंटियर्स के पंजीकरण से लेकर उनके लिए कार्य उपलब्ध कराना, कार्यों का मूल्यांकन, पुरस्कार और वॉलंटियर्स द्वारा दिए गए योगदान की पहचान के लिए साधन प्रदान करता है. भारत की बेहतरी के लिए वालिंटियर के रूप में काम करने वालों को इस ऐप से काफी मदद मिल सकती है. इच्छुक लोग ऐप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

DigiSevak के उद्देश्य

-डिजिटल इंडिया से संबंधित कार्यों और गतिविधियों के लिए नागरिकों को एक मंच प्रदान करना.

-डिजिटल इंडिया से संबंधित कार्यों और गतिविधियों के लिए वॉलंटियर्स को खोजने के लिए मंत्रालयों और सरकारी एजेंसियों को एक मंच प्रदान करना.

-नागरिकों को उनके हित और कौशल क्षेत्रों में स्वेच्छा से डिजिटल इंडिया की सफलता में योगदान करने का अवसर प्रदान करना.

-डिजिटल स्वच्छता, डिजिटल साक्षरता, ई कचरे, MyGov, डिजिटल लॉकर, सीएससी आदि जैसे डिजिटल भारत के प्रमुख फोकस क्षेत्रों के बारे में जागरुकता पैदा करना.

-सोशल मीडिया और पॉइंट रिडीम सिस्टम के माध्यम से वॉलंटियर्स के काम को पुरस्कृत करना और पहचानना.

इस मंच का उपयोग कौन कर सकता है

डिजिटल इंडिया के तहत किसी भी परियोजना को लागू करने के लिए टास्क ओनर्स

-भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय और केंद्र सरकार के विभाग

-राज्य सरकारों के विभिन्न मंत्रालय और उनका विभाग

-स्वायत्त संगठन/सार्वजनिक उपक्रम/केंद्र सरकार की एजेंसियां

-अंतर्राष्ट्रीय संगठन जो आईसीटी/डिजिटल सेवा परियोजनाओं के लिए वॉलंटियर्स की तलाश कर रहे हैं

-केंद्र सरकार के मंत्रालयों के साथ काम करने और डिजिटल इंडिया के विभिन्न क्षेत्रों पर काम करने वाले अन्य संगठन

-भारत के नागरिक, जो अपने प्रमुख हित और कौशल क्षेत्रों में स्वेच्छा से डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के लक्ष्यों में योगदान करने के लिए तैयार हैं

इसके तहत किए जाने वाले कार्य

जागरुकता फैलाना : सृजन डिजिटल इंडिया, साइबर स्वच्छता और डिजिटल साक्षरता के महत्व के बारे में जनता को शिक्षित करना.

डेटा संग्रहण : विशिष्ट एजेंसियों द्वारा आवश्यक फील्ड डेटा (गांव, सीएससी, आरडब्ल्यूए, स्कूल, कॉलेज, ब्लॉक कार्यालय) एकत्र करना

प्रशिक्षण : डिजिटल साक्षरता पाठ्यक्रमों के तहत नामांकन के लिए प्रशिक्षण

फीडबैक संग्रह : डिजिटल इंडिया के हर आउटरीच कार्यक्रम और गतिविधि के बाद फीडबैक डेटा जमा करना

कार्यक्रमों में भाग लेना : सभी डिजिटल इंडिया आउटरीच कार्यक्रमों में भाग लेना

अनुवाद : विभिन्न भारतीय भाषाओं के दस्तावेजों का अंग्रेजी में अनुवाद करना

ये भी पढ़ें-

तमिलनाडु में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे मोदी, गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का भी करेंगे शुभारंभ Petrol-Diesel Prices Hike: तेल की कीमतों में कब आएगी कमी? जानिए- इसके जबाव में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण क्या बोलीं
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget