×

एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसा मामले में दो किसान नेता जम्मू से गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ‘मुख्य साजिशकर्ता’

पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने लाल किले पर हुई हिंसा में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और उसके ‘मुख्य साजिशकर्ता’ थे.मोहिंदर सिंह के परिवार ने उन्हें निर्दोष बताया है और तत्काल उनकी रिहाई की मांग की है. सिंह की पत्नी ने कहा- जब हिंसा हुई तब पति दिल्ली की सीमा पर थे.

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली  में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से एक प्रमुख किसान नेता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाली थी.

दोनों ने हिंसा में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था- पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ‘जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट’ के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह (45) और जम्मू के गोल गुजराल निवासी मंदीप सिंह (23) को गिरफ्तार किया गया है. मोहिंदर जम्मू शहर के चाठा का निवासी है. पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने लाल किले पर हुई हिंसा में ‘‘सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था’’ और उसके ‘‘मुख्य साजिशकर्ता’’ थे.

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार रात दोनों को पकड़ा गया और फिर पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली लाया गया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ा गया. दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा, ‘‘ मिली जानकारी के अनुसार, दोनों लाल किले पर हुए दंगे के मुख्य साजिशकर्ता थे और सक्रिय रूप से इसमें हिस्सा भी लिया.’’

परिवार ने बताया निर्दोष

मोहिंदर सिंह के परिवार ने उन्हें निर्दोष बताया है और तत्काल उनकी रिहाई की मांग की है. सिंह की पत्नी ने कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे बताया था कि जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक ने उन्हें बुलाया है और वह गांधी नगर पुलिस थाने जा रहे हैं. इसके बाद उनका फोन बंद आने लगा. पूछताछ करने पर, मुझे पता चला कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें दिल्ली ले जाया गया है. जब हिंसा हुई तब उनके पति लाल किले पर नहीं, बल्कि दिल्ली की सीमा पर थे, उन्होंने कहा, ‘‘वह एसएसपी के पास अकेले गए थे क्योंकि उन्हें कोई डर नहीं था. उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है.’’

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं. 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हुई थी और कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर धार्मिक झंडा भी लगा दिया था.

यह भी पढ़ें-

जब राहुल गांधी से लड़की ने पूछा गर्लफ्रैंड है क्या? जानिए कांग्रेस नेता ने क्या जवाब दिया

Delhi Violence: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा बोले- अपने भाषण पर कोई पछतावा नहीं, जरूरत पड़ी तो फिर ऐसा करूंगा

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget