एक्सप्लोरर

हरियाणा: फरीदाबाद में गाय के पेट से निकली 71 किलो प्लास्टिक, जानिए क्या है पूरा मामला

फरीदाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक गाय के पेट की सर्जरी के दौरान 21 किलो वेस्ट मटेरियल निकला. जिसमें सुई से लेकर कांच, सिक्के और पिन जैसी तमाम चीजें निकली. सर्जरी तो सफल रही लेकिन अभी भी गाय की जान खतरे में है.

फरीदाबाद में एक गाय की सर्जरी के दौरान उसके पेट से 71 किलो प्लास्टिक निकली, जिसे देख डॉक्टर भी ताज्जुब में पड़ गए. दरअसल  गाय को फरीदाबाद के एनआईटी-5 में कार ने टक्‍कर मारी थी. जिसके बाद उसे देवाश्रय पशु चिकित्‍सालय ले जाया गया था, जहां डॉक्‍टरों ने गौर किया कि गाय बार-बार अपने पेट में लात मार रही थी. तो डॉक्‍टरों को लगा कि उसके पेट में दर्द है. उसके बाद डॉक्टर्स ने उस गाय का एक्‍सरे और अल्‍ट्रासाउंड किया तो पता चला कि उसके पेट में तो सुई से लेकर कांच हर तरह का कचरा फसा हुआ है. इसके बाद डॉक्टर्सों ने सर्जरी से कचरा निकाला, लेकिन गाय की हालत अभी भी गंभीर है.

ऑपरेशन में लगे चार घंटे

गाय का ऑपरेशन करने वाले डॉ. अतुल मौर्य ने बताया कि गाय के पेट को साफ करने में चार घंटे लगे है. जिसमें ज्‍यादातर पॉलिथीन भरी हुई थी. इसके अलावा उसमें लोहे की सुइयां, कीलें आदि बहुत कुछ था. उन्होने आगे कहा कि गाय जैसे जानवरों का पेट बड़ा जटिल होता है. अगर उसमें कोई बाहरी चीज लंबे समय तक बनी रहे तो वह पेट में चिपक जाती है. जिसकी वजह से धीरे-धीरे वहां हवा जमा होने लगती है, इससे जानवर के पेट में दर्द होता है, जिसकी वजह से जानवर अपने पेट में लात मारने लगता है. हमने पहले भी ऐसी सर्जरी की थीं लेकिन किसी जानवर के पेट से 71 किलो प्‍लास्टिक निकलना चिंता की बात है.

कचरा प्रबंधन की नाकामी

गाय की इस हालत को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि फरीदाबाद के नगर निगम विभाग की कितनी बड़ी लारपवाही है. विभाग के अंदर कूड़ा इकट्ठा करने और छांटने की प्रणाली में कितनी कमियां है, ये घटना इस बात का सबूत है.

खाने की चीजें प्‍लास्टिक की थैली में न फेंकें

पशुओं के लिए काम करने वाले रवि दुबे पीपल फॉर एनिमल्‍स एनजीओ चलाते हैं. वह कहते हैं अधिकांश मालिक अपने पशुओं को दिनभर बाहर चरने के लिए छोड़ देते हैं. ये जानवर खाने की तलाश में कूड़ेदान के आसपास चले जाते हैं. इसके अलावा लोग भी खाने की चीजें प्‍लास्टिक की थैलियों में रखकर फेंक देते हैं, उन्‍हें भी ऐसा नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः 

सोशल मीडिया पर सरकार का शिकंजा: शिकायत के 24 घंटे बाद हटानी होगी आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, पढ़ें बड़ी बातें

सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइन्स जारी, सरकार ने कहा- आपत्तिजनक सामग्री और हिंसा मंजूर नहीं

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget