×

एक्सप्लोरर

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, 15 फरवरी को हुई थी संक्रमण की पुष्टि

15 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना से पॉजिटिव पाए गए थे. इससे एक दिन पहले एक रैली को संबोधित करने के दौरान वे मंच पर बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना वायरस नेगेटिव आए हैं. सीएम रूपाणी 15 फरवरी को कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे. 14 फरवरी को एक रैली में बेहोश होने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वड़ोदरा में नगर निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करने के दौरान वह मंच पर बेहोश हो गए थे.

इसके बाद उन्हें विमान से अहमदाबाद लाया गया था और यू एन मेहता हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि सीएम रूपाणी का सैंपल 14 फरवरी की रात को लिया गया था और आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया था. जांच रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

सीएम रूपाणी रविवार को गुजरात के निकाय चुनाव के वोट डाल सकते हैं. गुजरात बीजेपी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री रूपाणी अपने गृहनगर राजकोट में अनिल ज्ञान मंदिर स्कूल में बने मतदान केंद्र में अपना वोट डालेंगे.

गुजरात के छह शहरों में निकाय चुनाव हो रहे हैं. अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, भावनगर, जामनगर और राजकोट नगर निगम चुनाव को विजय रूपाणी के लिए एक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है जो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का मिजाज तय कर सकते हैं. 575 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है जिसके लिए 2276 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से बीजेपी के 577, कांग्रेस के 566, आम आदमी पार्टी के 470, एनसीपी के 91 और दूसरे दलों से 353 और 228 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. वोटों की गिनती 23 फरवरी को होगी.

दिल्ली: शाहीन बाग में PFI के दफ्तर पर यूपी STF का छापा, अहम जानकारियां मिलने का दावा 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget