×

एक्सप्लोरर

Gujarat MC Election Results 2021: AAP की कामयाबी पर CM केजरीवाल बोले- नई राजनीति की शुरुआत | BJP की बल्ले-बल्ले

Gujarat Municipal Election Results 2021: गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की है. यह चुनाव आप के लिए भी खुशखबरी लेकर आई है.

अमहदाबाद: गुजरात में हुए नगर निगम के चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है. छह नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर में बीजेपी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है. कांग्रेस के लिए यह यह चुनाव किसी बड़े झटके से कम नहीं है. निकाय चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने भी सफलता हासिल की है. वोटों की गिनती जारी है.

मुख्यमंत्री विजय रुपानी के होम टाउन राजकोट की कुल 72 सीटों में से 64 सीटों पर बीजेपी ने और 4 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. वड़ोदरा कॉर्पोरेशन में भी फिर से बीजेपी ने बहुमत हासिल की है. कुल 76 सीटों में से बीजेपी ने 53 सीटें जीती है. वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर जीती है.

सूरत महानगर पालिका की कुल 120 सीटों में से 51 सीटों पर बीजेपी तो 13 सीटों पर AAP को जीत मिली है. आप की सफलता पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों को बधाई दी.

उन्होंने कहा, ''नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई.''

भावनगर की 52 सीटों में से 40 सीटों पर बीजेपी को और 8 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है. जामनगर में 64 में से 51 सीटो पर बीजेपी को और 10 सीटो पर कांग्रेस को तो 3 सीटों पर बीएसपी को जीत मिली है.

अहमदाबाद के 192 सीटों में से बीजेपी ने 112 पर जीत की ओर है. वहीं कांग्रेस 12 सीटों पर जीती है. छह नगर निगम के 144 वार्डों की 576 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था.

टूलकिट मामला: दिशा रवि को मिली ज़मानत, दिल्ली पुलिस ने 13 फरवरी को किया था गिरफ्तार

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget