×

एक्सप्लोरर

हरियाणा: 14 जिलों में फिर बढ़ी इंटरनेट पर रोक, 1 फरवरी शाम पांच बजे तक बंद रहेगी सर्विस

राज्य के गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक रेवाड़ी, पलवल और यमुनानगर में इंटरनेट बंद करने की अवधि को नहीं बढ़ाया गया है. इन तीन जिलों में रविवार शाम पांच बजे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी हुआ था.

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने रविवार को 14 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने की अवधि बढ़ाकर 1 फरवरी शाम पांच बजे तक कर दी. तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए किसी भी तरह से शांति एवं कानून-व्यवस्था बाधित न हो सके, इसके चलते राज्य सरकार ने ये फैसला लिया.

सरकार ने एक बयान जारी कर अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, सोनीपत और झज्जर जिलों में एक फरवरी शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद रखने के निर्देश दिए. गृह विभाग की तरफ से जारी नए आदेश में यमुनानगर, पलवल, रेवाड़ी जिलों में इंटरनेट बंद करने की अवधि नहीं बढ़ाई गई है. यहां पहले मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद थीं.

बयान में कहा गया है, ‘‘‘हरियाणा सरकार ने 14 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं (टूजी, थ्रीजी, 4जी, सीडीएमए, जीपीआरएस), एसएमएस सेवाएं (केवल काफी संख्या में भेजे जाने वाले एसएमएस) और सभी डोंगल सेवाएं आदि स्थगित कर दी हैं.’’ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को हुई हिंसक घटनाओं के बाद यह निर्णय किया गया. अंबाला में सीएम खट्टर ने कहा कि ऐसी स्थिति में अस्थायी समयावधि के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करना उपयुक्त हैं और चीजें सामान्य होते ही इन्हें बहाल कर दिया जाएगा.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और उनके नेताओं द्वारा जिस तरह का आंदोलन चलाया गया है उसकी ज़रुरत नहीं थी. लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने की स्वतंत्रता होती है. प्रधानमंत्री ने खुद बातचीत की पेशकश की है. मुझे लगता है समाधान निकल जाएगा.

राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से बनाया जाए पार्टी अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पारित किया प्रस्ताव 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget