×

एक्सप्लोरर

दिल्ली के शिक्षा निदेशक ने छात्रों से कहा- अगर जवाब नहीं आता तो परीक्षा में कुछ भी लिख दो, वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली के शिक्षा निदेशक ने छात्रों से कहा कि अगर आपको परीक्षा में जवाब नहीं आता है तो कॉपी में कुछ भी लिख दो नंबर मिलेगा. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नई दिल्लीः दिल्ली के शिक्षा निदेशक उदित राय गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद विवादों में घिर गए. इस वीडियो में वह एक सरकारी स्कूल में छात्रों से परीक्षा के दौरान 'किसी भी तरह उत्तर पुस्तिकाएं भरने' और उन्हें खाली ना छोड़ने के लिए कह रहे हैं. कक्षा 12वीं के छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से कहा गया है कि अगर छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ लिखते हैं, तो उन्हें अंक दें.

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस वीडियो को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा जबकि वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा कि राय की टिप्पणियों को संदर्भ से बाहर ले जाया गया है. वीडियो में राय कक्षा 12 के छात्रों को 'उत्तर पुस्तिकाएं भरने' का निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं.

उदित राय ने कहा,''यदि आप जवाब नहीं जानते हैं, तो कुछ भी लिखें. उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्नों को उत्तर की जगह लिख दें लेकिन उत्तर पुस्तिका को खाली न छोड़ें. हमने आपके शिक्षकों से बात की है और उन्होंने कहा है कि वे आपको अंक देंगे बशर्ते उत्तर पुस्तिकाओं में कुछ लिखा हो. हमने सीबीएसई से यह भी कहा है कि अगर कोई बच्चा कुछ लिखता है तो उन्हें अंक दिया जाना चाहिए.''

वहीं जब इस वीडियो को लेकर उनसे पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. सीबीएसई अधिकारियों ने भी इस पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग ही वीडियो के संदर्भ के बारे में बता सकता है.

रश्मि सामंत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन पद से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना पड़ा भारी

पीएम मोदी ने महामारियों के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय ढांचा मजबूत करने के सुझाए नुस्खे, पाकिस्तान समेत सभी पड़ोसियों ने किया समर्थन 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
Breaking News : हेल्पलेस ट्रंप! सीजफायर की भीख मांग रहे, हमने किया मजबूर', ईरानी मीडिया का दावा
Breaking News : हेल्पलेस ट्रंप! सीजफायर की भीख मांग रहे, हमने किया मजबूर', ईरानी मीडिया का दावा
Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव? CEC राजीव कुमार ने दिया ये जवाब
Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव? CEC राजीव कुमार ने दिया ये जवाब
Congress News: क्या देश में बनेगी I.N.D.I.A. की सरकार? कांग्रेस के 'चाणक्य' डीके शिवकुमार ने की ये भविष्यवाणी
Congress News: क्या देश में बनेगी I.N.D.I.A. की सरकार? कांग्रेस के 'चाणक्य' डीके शिवकुमार ने की ये भविष्यवाणी

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Embed widget