एक्सप्लोरर

कर्नाटक: चिक्कबल्लापुर में जिलेटिन ब्लास्ट से 6 मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, सीएम ने दिए जांच के आदेश

राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने जिला इंचार्ज मंत्री और सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस घटना की व्यापक जांच कराए और इसके जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में सोमवार की रात जिलेटिन ब्लास्ट के चलते छह लोगों की मौत हो गई है जबकि एक घायल है. यह घटना चिक्कबल्लापुर के हीरेनगवल्ली गांव में हुई है. राज्य के गृह मंत्री बसावराज बोम्मई ने मंगलवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया.राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने जिला इंचार्ज मंत्री और सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस घटना की व्यापक जांच कराए और इसके जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा- “कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में हादसे के चलते जान-माल के नुकसान से दुख पहुंचा है. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.”

कर्नाटक के खान एवं भूविज्ञान मंत्री मुरुगेश निरानी ने कहा- चिकबल्लापुर के हीरेनगवल्ली में विस्फोट से हुए मौत के चलते दुख पहुंचा है. शिमोगा विस्फोट के बाद ऐसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार इस घटना की जांच कराएगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

कर्नाटक के खान मंत्री ने आगे कहा- “चिक्कबल्लापुर में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हुई जबकि एक घायल है. यह घटना बड़ी संख्या में विस्फोटक एक जगह रखने के चलते हुई है. राज्य के गृह मंत्री बसावराज बोम्मई ने घटनास्थल का दौरा किया है.”

ये भी पढ़ें: गुजरात के भरुच में एक कैमिकल प्लांट में हादसा, धमाके में 24 लोग घायल

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget