×

एक्सप्लोरर

तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की आज जयंती, पांच बार चुनी गई थीं मुख्यमंत्री

आज तमिलनाडु में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का जन्मदिन मनाया जा रहा. वह पांच बार तमिलनाडु के सीएम पद के लिए चुनी गई.

नई दिल्ली: तमिलनाडु की पांच बार मुख्यमंत्री बनने वाली राजनेता जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को हुआ था. जयललिता 15 वर्ष की आयु में कन्नड़ फिल्मों में मुख्‍य अभिनेत्री की भूमिकाएं करने लगी थी. कन्नड भाषा में उनकी पहली फिल्म 'चिन्नाडा गोम्बे' है जो 1964 में रिलीज की गई थी. उसके बाद जयललिता ने तमिल फिल्मों में भी कई अभिनय किए. उन्होंने लगभग 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने तमिल, कन्नड के अलावा हिन्दी, अंग्रजी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है.

अम्मा के नाम से मशहूर

इसके अलावा जयललिता तमिलनाडु की राजनीति में सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरी थी. तमिलनाडु में उन्हें अम्मा का दर्जा हासिल था. उन्होंने 1982 में एआईएडीएमके की सदस्यता लेकर राजनीति में कदम रखा था. उन्होंने एमजी रामचंद्रन के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की. MGR तमिलनाडु की सियासत में जहां तीन बार मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए.

पांच बार मुख्यमंत्री

जयललिता 24 जून 1991 से 12 मई 1996 तक राज्य की पहली निर्वाचित मुख्‍यमंत्री और राज्य की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री रहीं. इसके बाद मई 2001 से सितंबर 2001, मार्च 2002 से मई 2006, मई 2011 से सितंबर 2014, 23 मई 2015 से 22 मई 2016 और 23 मई 2016 से 5 दिसंबर 2016 तक मृत्यु तक सीएम पद पर रहीं. 5 दिसंबर 2016 का चेन्नई में जयललिता का निधन हो गया था.

बता दें कि तमिलनाडु में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में अम्मा की करीबी दोस्त रही ऑल इंडिया अन्नाद्रमुक पार्टी (AIADMK) की निष्कासित नेता वी के शशिकला कोई बड़ा उलटफेर कर सकती हैं. जिसे लेकर अम्मा के नाम पर राजनीति तेज हो गई है. हाल ही में पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की रक्षा के लिए 24 फरवरी को जे जयललिता के जन्मदिन के अवसर पर वे अपने घरों में दीया जलाकर दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर संकल्प लें.

इसे भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में कब होंगे विधानसभा चुनाव? कार्यक्रम तय करने के लिए EC की होगी अहम बैठक

बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकतः 'कल्याणी एम-4' बख्तरबंद गाड़ियों के आगे बम भी हो जाएगा बेअसर, जानें इसकी खूबियां

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget