×

एक्सप्लोरर

केशव प्रसाद मौर्य ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा-'100 दिनों बाद ममता बनर्जी भी जय श्रीराम कहेंगी'

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 100 दिनों के बाद ममता बनर्जी भी जय श्री राम, जय श्री राम कहेंगी.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. उन्होंने बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "100 दिनों के बाद ममता बनर्जी भी जय श्री राम, जय श्री राम कहेंगी."
बता दें कि हाल ही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे. वहीं, ममता बनर्जी के मंच पर आते ही कुछ लोग 'जय श्री राम' का नारा लगाने लगे थे. बाद में ममता बनर्जी ने बीजेपी पर सुभाष चंद्र बोस का अपमान करने का आरोप भी लगाया था. अपने कल के ट्वीट पर भी की बात केशव प्रसाद मौर्य ने कल ट्विटर पर ट्वीट किया था, "जय श्रीराम जयघोष सुनते ही चिढ़ने वाली वर्तमान मुख्यमंत्री ममता दीदी 100 दिन बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही चिल्ला चिल्ला कर जय श्रीराम जय श्रीराम कहेंगी." एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने कल के अपने ट्वीट पर भी बात की. उन्होंने कहा, "राम सबके हैं. बंगाल के राम को जगाने आया हूं. लोग जग भी रहे हैं और जय श्री राम भी बोल रहे हैं."
मौर्य ने टीएमसी पर जमकर साधा निशाना मौर्य ने टीएमसी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, टीएमसी लालची लोगों से भरी है. ये लोग राम के अस्तित्व को नकारते हैं लेकिन आज बंगाल की गलियारों में जय श्री राम का जयघोष है." उन्होंने पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव पर बीजेपी की तैयारियों को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, "बूथ स्तर पर यहां लोग तैयार हैं. हमें घुसपैठियों को रोकना है." उन्होंने आगे कहा, "हम राज्य में हो रही गुंडागर्दी को भी रोकेंगे. सिर्फ नेता ही नहीं जानता भी हमारे साथ है. नेताओं से पहले से ही यहां की जनता बीजेपी में शामिल हो रही थी."

ये भी पढ़ें

Economic Survey: वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी छमाही में निर्यात में 5.8% और आयात में 11.3 फीसदी गिरावट की संभावना

मुंबई: किरीट सोमैया के बेटे से पुलिस ने की तीन घंटे पूछताछ, ठेकेदार को डरा धमकाकर काम हड़पने का आरोप

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से नकद निकासी पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क
एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से नकद निकासी पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क
हाथरस समाचार: कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में अब सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं।
हाथरस समाचार: कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में अब सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं।
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
Breaking News : हेल्पलेस ट्रंप! सीजफायर की भीख मांग रहे, हमने किया मजबूर', ईरानी मीडिया का दावा
Breaking News : हेल्पलेस ट्रंप! सीजफायर की भीख मांग रहे, हमने किया मजबूर', ईरानी मीडिया का दावा

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Embed widget