×

एक्सप्लोरर

'बहुत वीभत्स घटना है, प्रदर्शनकारी जो कर रहे हैं वो...' कोलकाता रेप-मर्डर केस पर दुखी हुआ HC

कोलकाता हाईकोर्ट ने डॉ. संदीप घोष को लंबी छुट्टी पर जाने को कहा. उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें दूसरी जगह प्रिंसिपल क्यों नियुक्त किया, जबकि उन्होंने खुद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया.

कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की घटना पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने बेहत अफोसस जताया है. मंगलवार (13 अगस्त, 2024) को कोर्ट ने कहा कि ये बहुत वीभत्स घटना है. इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है. मेडिकल कॉलेज से लेकर तमाम स्टाफ ने हड़ताल कर दी है और सभी न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

इस मामले में कई लोगों ने याचिकाएं दाखिल की हैं, जिन पर कोर्ट ने आज सुनवाई की. हियरिंग के दौरान कोर्ट ने घटना पर अफसोस जताया और कहा कि इस तरह की निर्मम घटना पर लोगों का ऐसे अपनी भावनाएं व्यक्त करना जायज है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम की बेंच ने सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार से भी सवाल किए और पूछा कि इस मामले में क्या किया जा रहा है और प्रदर्शनकारियों को सरकार क्या आश्वासन दे रही है.

उन्होंने कहा, 'हम प्रेस को रोक नहीं सकते... आप (राज्य सरकार) प्रदर्शनकारियों को क्या आश्वासन दे सकते हैं? वो लोग आहत हुए हैं. ये घटना बहुत विभत्स है. डॉक्टरों का इस तरह अपनी भावनाएं व्यक्त करना जायज है.' कोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा कि वह कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को बचा क्यों रही है. जस्टिस टीएस शिवगणनम ने कहा कि सरकार उन्हें किसी और कॉलेज का प्रिंसिपल कैसे नियुक्त कर सकती है, जबकि वह पहले ही इस मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे चुके हैं.

डॉ. संदीप घोष ने इस घटना को लेकर सोमवार को इस्तीफ दे दिया था. अब उन्हें कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया गया है. वहीं, स्वास्थ भवन में ऑफिसर-ऑन-स्पेशल ड्यूटी (OSD) डॉ सुहिता पाल को आरजी कॉलेज का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है. 

हाईकोर्ट ने संदीप घोष को लंबी छुट्टी पर जाने का निर्देश दिया है. साथ ही कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वह डॉक्टर संदीप घोष का इस्तीफा भी देखना चाहते हैं. कोर्ट ने कहा कि डॉ. संदीप घोष उन्हें अपने रिजाइन की फोटो भेजें और वह इसे पढ़ेंगे. 

यह भी पढ़ें:-
Kolkata Murder Case: 'कॉलेज प्रिंसिपल को क्यों बचा रहे...', ममता सरकार से HC ने पूछा सवाल, रेप-मर्डर मामले की मांगी केस डायरी

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget