×

एक्सप्लोरर

भारतीय वायुसेना की रीढ़ तेजस जेट का बजेगा श्रीलंका में डंका, एयर-शो में लेगा हिस्सा

ये पहला मौका नहीं है जब एलसीए तेजस जब देश से बाहर किसी एयरो-शो में हिस्सा ले रहा है. इससे पहले तेजस बहरीन और मलेशियाई एयरो-शो में हिस्सा ले चुका है.

नई दिल्लीः भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी बनने जा रहा स्वदेशी फाइटर जेट, एलसीए तेजस अब देश से बाहर भी अपनी ताकत का डंका बजाने जा रहा है. अगले हफ्ते से श्रीलंका में होने वाले एयर-शो (3-5 मार्च) में हिस्सा लेने जा रहा है. ये एयर-शो श्रीलंकाई वायुसेना द्वारा अपने 70वें स्थापना दिवस के मौके पर कोलंबो के करीब आयोजित करने जा रही है. भारतीय वायुसेना के मुताबिक, लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एलसीए), तेजस एयर-शो मे हिस्सा लेने के लिए कोलंबो के करीब गेले-फेस पहुंच चुका है. गेले फेस में ही तीन दिवसीय एयर-शो श्रीलंकाई वायुसेना द्वारा आयोजित किया जा रहा है. भारतीय वायुसेना की 'सारंग' और 'सूर्यकिरण' एयरोबैटिक टीम्स भी इस एयरो शो में हिस्सा लेने के लिए कोलंबो पहुंच गई हैं. सारंग भारतीय वायुसेना की हेलीकॉप्टर एयरोबैटिक टीम है तो सूर्यकिरण एयरक्राफ्ट टीम है.

आपको बता दें कि हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 83 एलसीए-मार्क1ए एयरक्राफ्टस का आर्डर दिया है. कुल मिलाकर अब 143 एलसीए तेजस वायुसेना में शामिल होंगे. इसके अलावा तेजस बनाने वाली सरकारी कंपनी, एलसीए-मार्क-2 वर्जन पर भी काम कर रही है.

हाल ही में बैंगलुरू में हुए एयरो-शो में भी एलसीए तेजस ने शिरकत की थी और फ्लाईंग डिस्पिले में मुख्य भूमिका निभाई थी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया साफ तौर से कह चुके हैं कि निकट भविष्य में एलसीए तेजस वायुसेना की रीढ़ की हड्डी बनेगा. इसके अलावा भारत एलसीए तेजस को मित्र-देशों को एक्सपोर्ट करने का प्लान भी तैयार कर रहा है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारत और श्रीलंका की वायुसेनाओं के बीच एक्सरसाइज, ऑपरेशन्ल-एक्सचेंज और मिलिट्री एजेकुशेन कोर्सेज का आदान-प्रदान भी चलता रहता है. श्रीलंका के 70वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित सैन्य-समारोह में भारतीय वायुसेना के हिस्सा लेने से पता चलता है कि दोनों देशों की वायुसेनाओं में किसी तरह के प्रोफेशनल संबंध हैं. गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरबैटिक टीम ने वर्ष 2001 में श्रीलंका एयरफोर्स के 50वें स्थापना दिवस में भी हिस्सा लिया था.

फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने की हाईलेवल मीटिंग, दिए कई निर्देश 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget