×

एक्सप्लोरर

कर्नाटक से मुंबई लाया गया गैंगस्टर रवि पुजारी, सिर्फ महाराष्ट्र में दर्ज हैं 49 मामले

रवि पुजारी के खिलाफ हत्या, हत्या कराने का आरोप, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में पैसे की उगाही समेत कई मामले दर्ज हैं.रवि पुजारी को पिछले साल फरवरी में पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल से गिरफ्तार किया गया था.

मुंबई: गैंगस्टर रवि पुजारी को आज मुंबई पुलिस सुबह  6 बजकर 10 मिनट पर मुंबई लेकर आई है. लॉकअप में ले जाने से पहले उसका मेडिकल करवाया गया. पुलिस आज उसे मकोका कोर्ट में पेश करेगी. कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश के बाद रवि पुजारी की कस्टड़ी मुंबई पुलिस को मिली थी. रवि पुजारी को मुंबई पुलिस सड़क के रास्ते से लेकर आई है.

मुंबई पुलिस ने की थी पुजारी की कस्टडी की मांग

दरअसल साल 2016 के गजाली होटल फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने पुजारी की कस्टडी की मांग की थी. रवि पुजारी पर महाराष्ट्र में कुल 49 मामले दर्ज हैं, जिसमें 26 मामले मकोका के तहत चल रहे हैं. पिछले 15 सालों से फरार चल रहे गैंगस्टर रवि पुजारी को पिछले साल फरवरी में पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल से गिरफ्तार किया गया था.

रवि पुजारी के खिलाफ हत्या, हत्या कराने का आरोप, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में पैसे की उगाही समेत कई मामले दर्ज हैं. साल 2000 में उसने अपने गैंग में भरत नेपाली, हेमंत पुजारी, विजय शेट्टी को शामिल किया था.

2000 के शुरुआती दशक में सुर्खियों में आया था पुजारी पुजारी सबसे पहले 2000 के शुरुआती दशक में सुर्खियों में आया था, जब उसने बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियों और बिल्डरों से वसूली करना शुरू किया था. वह मुंबई के एक प्रतिष्ठित वकील की हत्या के प्रयास में भी संलिप्त था. पुजारी की पत्नी पद्मा और बच्चे भी भारत से भाग गए और उनमें से कुछ ने जाली दस्तावेजों से बुर्किना फासो का पासपोर्ट हासिल कर लिया. छोटा राजन का करीबी रह चुका है पुजारी पुजारी के बेटे ने पिछले साल कथित रूप से ऑस्ट्रेलिया में शादी की है और उसके पास ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट है. इससे पहले साल 2019 में एंथॉनी के नाम से रह रहे पुजारी ने धोखाधड़ी से सेनेगल कोर्ट से जमानत हासिल की थी. माना जाता है कि पुजारी छोटा राजन का काफी करीबी रह चुका है लेकिन साल 2000 में वह अलग हो गया था. यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े दाम, जानिए आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget