×

एक्सप्लोरर

नरेंद्र सिंह तोमर ने पूछा सवाल, कहा- फसल की खरीद बिक्री पर टैक्स खत्म करने के खिलाफ आंदोलन कहां तक उचित?

नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार किसानों के खिलाफ जाकर कानून नहीं बना सकती. सरकार ने जो कानून बनाया है वो पूरी तरह किसानों के हित में है.

नई दिल्लीः अब तक आंदोलनरत किसानों पर संभल-संभलकर बात करने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के तेवर अब धीरे-धीरे कड़े होते दिख रहे हैं. किसान संगठनों के साथ 12 दौर की वार्ता कर चुके तोमर ने कृषि कानूनों के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन पर सवाल खड़े किए हैं. दिल्ली में गुरुवार को कृषि विज्ञान मेला 2021 के उद्घाटन भाषण में तोमर ने कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर सरकार की स्थिति साफ कर दी. कानूनों का खुलकर बचाव करते हुए तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी सरकार किसानों के खिलाफ कानून बनाने का साहस नहीं कर सकती. लेकिन उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जो कानून बनाया है वो किसानों को अपनी फसल मनचाही कीमत पर पूरे देश में कहीं भी बेचने की आजादी देता है.

तोमर ने मेले में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसान को अपनी फसल मंडी में बेचने के लिए बाध्य होना पड़ता है और नीलामी में जो बोली लग जाती है उसी में बेचकर जाना पड़ता है. इसके अलावा मंडी का टैक्स भी चुकाना पड़ता है. कृषि मंत्री ने किसानों से पूछा कि अब किसान मंडी में जाए या नहीं, इतनी स्वतंत्रता देने में किसी को क्या दिक्कत हो सकती है? तोमर ने कहा, " मंडी में जाओगे तो टैक्स लगेगा लेकिन हमारा कानून कहता है कि मंडी के बाहर अपने घर से या कहीं से भी बेचोगे, तो ना केंद्र सरकार का टैक्स लगेगा और न राज्य सरकार का टैक्स लगेगा. आप की फसल की खरीद और बिक्री पर टैक्स को समाप्त करने वाली सरकार अच्छी है या टैक्स लगाने वाली सरकार? "

क्या आंदोलन जायज है? 

तोमर ने कहा कि किसान संगठन उन राज्य सरकारों के खिलाफ आंदोलन नहीं कर रहे हैं जो टैक्स लगाते हैं. उन्होंने कहा," आंदोलनकारी भाई भी उस सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं जिन्होंने टैक्स माफ कर दिया. क्या यह आंदोलन जायज और न्यायोचित है?

कुछ लोगों का काम है दिन रात मोदी को कोसना 

कृषि मंत्री ने कानून के विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, "हमारे देश में लोकतंत्र है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और कुछ लोग तो देश में ऐसे हैं जब सुबह उनकी नींद खुलती है तभी से वह मोदी जी को कोसने का रात को सोने तक संकल्प ले लेते हैं. बस अंतर इतना ही है कभी चेहरा किसी का होता है कभी चेहरा किसी का होता है. लेकिन मोदी जी देश को आगे बढ़ा रहे हैं तो बहुत सारे लोगों को रास नहीं आ रहा है."

ये भी पढ़ें

प्रशांत महासागर में पानी जहाज से गिरा इंजीनियर, 14 घंटे तक तैरता रहा और ऐसे बची जान

Facebook ने ऑस्ट्रेलिया के तीन Publishers के साथ किया भुगतान समझौता

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget