×

एक्सप्लोरर

Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज फिर लगी आग, जानिए अपने शहर का रेट

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर है. देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है. अगर ऐसे ही बढ़ोतरी होती रही तो दिल्ली में भी तेल जल्द ही 100 का आंकड़ा पार कर लेगा.

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान छू रही है. तीन दिन राहत के बाद आज कीमत में फिर बढ़ोतरी हो गई है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के भाव 24 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की वजह से दिल्ली में पेट्रोल 91 रुपये के पार पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल प्रति लीटर 97.47 रुपये हो गया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी का सिलसिला जारी है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड 66 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है और डब्ल्यूटीआई का भाव 63 डॉलर के ऊपर चल रहा है. जानकार बताते हैं कि तेल की मांग बढ़ने और उत्पादन में कटौती के चलते दाम में तेजी देखी जा रही है, जिससे आगे पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

जानिए अपने शहर का रेट

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 91.19 81.47
मुंबई 97.57 88.60
कोलकाता 91.35 84.35
चेन्नई 93.17 86.45
बेंगलुरु 94.22 86.37
पटना 93.48 86.73
लखनऊ 81.85 81.85
भोपाल 89.76 89.76
रांची 88.54 86.12

इस साल यानि 58 दिनों के अंदर कितनी बढ़ी कीमतें? एक जनवरी 2021 को राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83 रुपए 71 पैसे थी. वहीं डीजल की कीमत 73 रुपए 87 पैसे थी. लेकिन आज 27 फरवरी 2021 को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 91 रुपए 19 पैसे और डीजल की कीमत 81 रुपए 47 पैसे है. यानी इन 58 दिनों के अंदर दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 7 रुपए 48 पैसे और डीजल सात रुपए 60 पैसे महंगा हुआ है.

देश में पेट्रोल डीजल के दाम 9 फरवरी को बढ़ना शुरू हुए थे. 8 फरवरी तक राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 86 रुपए 95 पैसे थी. वहीं डीजल की कीमत 77 रुपए 13 पैसे थी. लेकिन आज 27 फरवरी 2021 को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 91 रुपए 19 पैसे और डीजल की कीमत 81 रुपए 47 पैसे है. यानी 19 दिनों के अंदर ही दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल चार रुपए 24 पैसे और डीजल 4 रुपए 34 पैसे महंगा हो गया.

ये भी पढ़ें- Petrol Price: जानिए भारत के पड़ोसी देशों में कितनी है एक लीटर पेट्रोल की कीमत

क्या पेट्रोल और डीज़ल पर टैक्स कम करेगी केंद्र सरकार?

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget