×

एक्सप्लोरर

लगातार 12वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस का हल्ला बोल, कई शहरों में किया प्रदर्शन

कांग्रेस के सीनियर प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि लगातार बारहवें दिन पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ना आम लोगों की जेब पर डाका है. लोगों के जले पर नमक छिड़कने की ये सोच पतन का कारण बनेगी.

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के लगातार 12वें दिन बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ. तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने देश भर में कई शहरों में प्रदर्शन किया. दिल्ली, भोपाल, कोलकाता और गुरुग्राम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

इस बीच कांग्रेस के सीनियर प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 12वें दिन पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी जनता की जेब पर डाका है. उन्होंने ट्वीट किया, "मोदी जी, देशवासियों में मचे हाहाकार के बावजूद लगातार 12वें दिन पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी जनता की जेब पर डाका है. सत्ता का यह नशा और अहंकार ही अब मोदी सरकार की पहचान है. लोगों के जले पर नमक छिड़कने की यह परपीड़क सोच ही राजसत्ता के पतन का कारण बनेगी."

दिल्ली में यूथ कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा, "सरकार को शर्म आना चाहिए कि उन्होंने पेट्रोल के दाम इतने बढ़ा दिए. ये लुटेरी सरकार है. इन्होंने गैस की कीमत एक महीने में 200 रुपये बढ़ाई."

वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और आधे दिन के बंद का आह्वान किया. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "महंगाई बढ़ती जा रही है. इससे गरीब के बजट पर असर पड़ा है. क्या वित्त मंत्री ने एक पैसा टैक्स भी अमीरों पर बढ़ाया?" पूरा पैसा गरीब के जेब से जा रहा है. हमारी मांग सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कम करने की है. डीज़ल की सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 10 गुना और पेट्रोल की 5 गुना बढ़ा दी गई है. आप इसे 2014 की रेट पर लाईये डीजल और पेट्रोल अपने आप 60-70 रुपये पर आ जाएगा"

जयपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ता सभी जगह पदयात्रा कर रहे हैं. गैस सिलेंडर की सब्सिडी खत्म हो गई और पेट्रोल-डीज़ल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं."

Disha Ravi Toolkit Case: दिशा रवि की जमानत याचिका पर मंगलवार को आएगा फैसला, जानें कोर्ट में क्या हुआ 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget