×

एक्सप्लोरर

पुडुचेरी में बोले पीएम मोदी- 'किसान के उत्पादों को अच्छा बाजार मिले यह हमारी जिम्मेदारी'

इस साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. पुडुचेरी और तमिलनाडु में भी चुनाव है. इसके मद्देनजर पीएम मोदी आज इन दोनों राज्यों में कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं.

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. इस दौरान पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन भी मौजूद रहीं. पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर में किसान नवोन्मेष कर रहे हैं, उनके उत्पादों को अच्छा बाजार मिले यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है और अच्छी सड़कें इसमें मदद करती हैं.

स्वास्थ्य क्षेत्र पर पीएम मोदी ने कहा, 'हेल्थकेयर सेक्टर आने वाले समय में मुख्य भूमिका निभाएगा. जो देश स्वास्थ्य में निवेश करेंगे वो शाइन करेंगे. इस साल के बजट में स्वास्थ्य सेक्टर को बड़ी बढ़त मिली है. अपनी विकास की जरूरतों को पूरा करने के​ लिए भारत को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है. एनएच 45-ए की 4 लेन की आधारशिला रखी गई है, इससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों की गति बढ़ेगी.'

आज तमिलनाडु में भी कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास पीएम मोदी आज ही तमिलनाडु में महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. तमिलनाडु के कोयंबटूर में 12,400 करोड़ रुपये की लागत से आधारभूत संरचना से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. तमिलनाडु में प्रधानमंत्री न्येवेली नयी ताप बिजली परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. संयंत्र की दो यूनिट के जरिए 1,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. इस संयंत्र से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी को भी फायदा होगा. बिजली में तमिलनाडु की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत होगी.

सतनाथपुरम-नागापट्टिनम मार्ग का भी पीएम मोदी शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री वी ओ चिदंबरनार बंदरगाह पर ग्रिड से जुड़े पांच मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का भी शिलान्यास करेंगे. तमिलनाडु और केंद्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी में आगामी दिनों में चुनाव होना है. कोयंबटूर में कम से कम 1.5 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

चेन्नई कॉर्पोरेशन: CMDA की कतार में चेन्नई कॉर्पोरेशन..! कर्ज का बोझ चरम पर, राजस्व घाटा - क्या सरकार मदद करेगी?
चेन्नई कॉर्पोरेशन: CMDA की कतार में चेन्नई कॉर्पोरेशन..! कर्ज का बोझ चरम पर, राजस्व घाटा - क्या सरकार मदद करेगी?
एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से नकद निकासी पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क
एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से नकद निकासी पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क
हाथरस समाचार: कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में अब सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं।
हाथरस समाचार: कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में अब सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं।
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Embed widget