×

एक्सप्लोरर

पीएम मोदी आज करेंगे चुनावी राज्य असम-पश्चिम बंगाल का दौरा, कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर भी उद्घाटन में शामिल होने की जानकारी दी. नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर के लिए मेट्रो एक्सटेंशन का उद्घाटन हुगली से किया जाएगा. ये प्रोजेक्ट खास है क्योंकि इससे मां काली के दो पवित्र मंदिरों कालीघाट और दक्षिणेश्वर के बीच आना-जाना सुगम हो जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और बंगाल के दौरे पर जाएंगे, दोनों ही राज्यों में पीएम मोदी कई योजनाओं का उद्धाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी आज शाम करीब 4:30 बजे पश्चिम बंगाल के हुगली में कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम कोलकाता मेट्रो को नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर तक हुए नए विस्तार को हरी झंडी दिखाएंगे. करीब 4 किलोमीटर के इस विस्तार का निर्माण पूरी तरह से केन्द्र सरकार द्वारा किया गया है और इसपर 464 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस नए विस्तार से लाखों पर्यटकों एवं भक्तों का कालीघाट और दक्षिणेश्वर में स्थित दो विश्वप्रसिद्ध काली मंदिरों तक पहुंचना आसान हो जायेगा.

पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर भी उद्घाटन में शामिल होने की जानकारी दी. नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर के लिए मेट्रो एक्सटेंशन का उद्घाटन हुगली से किया जाएगा. ये प्रोजेक्ट खास है क्योंकि इससे मां काली के दो पवित्र मंदिरों कालीघाट और दक्षिणेश्वर के बीच आना-जाना सुगम हो जाएगा. ये मंदिर भारत की महान संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं.

इस खंड पर बारानगर जिसे वराह नगर भी बोला जाता है और दक्षिणेश्वर नाम के दो नवनिर्मित स्टेशन हैं जिनपर आधुनिक यात्री सुविधाएं हैं और उन्हेंआकर्षक भित्ति चित्रों, तस्वीरों, कलाकृतियों और मूर्तियों से सजाया और संवारा गया है. कवि सुभाष स्टेशन से नोआपाड़ा स्टेशन का रूट मौजूदा उपलब्ध है. इसके बाद नया स्टेशन बारानगर और दक्षिणेश्वर जुड़ रहे हैं. मेट्रो रेल के उत्तर दक्षिण लाइन के विस्तार के बाद नियमित यात्रियों के अलावा दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हो सकेगी. कवि सुभाष स्टेशन से दक्षिणेश्वर की दूरी तय करने में अब करीब एक घंटा लगेगा.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, ''आपको यह जानकर खुशी होगी कि बारानगर और दक्षिणेश्वर के दो नवनिर्मित स्टेशनों में कई आधुनिक सुविधाएं हैं, जो जीने को आसान बनाएंगी. इन्हें सौंदर्यशास्त्र के हिसाब से भी डिजाइन किया गया है.''

इसके बाद प्रधानमंत्री का हुगली के डनलप मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. अपने बंगाल दौरे में पीएम मोदी और भी कई रेल लाइनों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. माना जा रहा है कि बंगाल में जल्द ही चुनावों का ऐलान हो सकता है. यही वजह है कि सीएम ममता बनर्जी भी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने में जुटी हैं क्योंकि चुनाव तिथि घोषित होने के बाद आचार संहित लागू होगी हो जाएगी, जिसके बाद सरकारें कोई ऐलान नहीं कर पाएंगी.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget