एक्सप्लोरर

मार्च में जारी होगी आयात नहीं किए जाने वाले रक्षा सामानों की अगली सूची

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अगले पांच वर्ष में सैन्य आधुनिकीकरण पर 130 अरब डॉलर खर्च करने की योजना के बारे में भी बताया.

नई दिल्ली: आयात नहीं किए जाने वाले रक्षा सामानों की अगली सूची मार्च में जारी की जाएगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा उद्योग से जुड़े वे उत्पाद जिन्हें दूसरे देशों से नहीं मंगाया जाएगा, उन वस्तुओं की सूची अगले महीने जारी की जाएगी. रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि निजी क्षेत्रों से रक्षा साजो-सामान की खरीद को 15 प्रतिशत तक ही सीमित नहीं किया जाएगा बल्कि यह इससे कहीं आगे जाएगा.

राजनाथ सिंह ने ‘वेबिनार ऑन बजट एनाउंसमेंट 2021-22: गैल्वनाइजिंग एफर्ट्स फॉर आत्मनिर्भर भारत’ में कहा, 'उन वस्तुओं की अगली सूची जिन्हें आयात नहीं किया जाएगा, उनकी अधिसूचना मार्च 2021 में जारी की जाएगी.' वहीं पिछले साल रक्षा मंत्रालय ने 101 वस्तुओं की एक सूची तैयार की थी जिनके आयात पर रोक रहेगी.

सैन्य आधुनिकीकरण

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अगले पांच वर्ष में सैन्य आधुनिकीकरण पर 130 अरब डॉलर खर्च करने की योजना के बारे में भी बताया. उन्होंने हाल ही में 83 हल्के विमान एम के 1ए, तेजस के निर्माण की जिम्मेदारी एचएएल को सौंपे जाने का जिक्र किया. एम के 1ए का डिजाइन देश में ही तैयार किया गया है और इसका निर्माण भी यही किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि हल्के लडाकू हेलीकॉप्टरों के लिए भी अनुबंध शीघ्र किया जाएगा. इनका डिजाइन देश में ही तैयार किया गया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) के लिए आशय पत्र हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को दिया जाएगा, ताकि हेलीकॉप्टरों को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सशस्त्र बलों में शामिल किया जा सके.

यह भी पढ़ें: India-China Standoff: राजनाथ सिंह बोले- भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई मां का लाल कब्जा नहीं कर सकता

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget