×

एक्सप्लोरर

क्रिकेटर मनोज तिवारी TMC में होंगे शामिल, abp न्यूज़ से बोले- ममता बनर्जी से मिली प्रेरणा

क्रिकेटर मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के लिए वनडे में साल 2008 में डेब्यू किया था.

कोलकाता: क्रिकेटर मनोज तिवारी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होंगे. तिवारी हुगली में कल होने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली में शामिल हो सकते हैं.

मनोज तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि मुझे कठिन पिच पर तृणमूल कांग्रेस के लिए बल्लेबाज़ी करनी है. काफी होमवर्क के बाद राजनीति में आ रहा हूं. क्रिकेट खेलकर बहुत कुछ हासिल किया और अब लोगों के लिए काम करने का वक़्त है.

उन्होंने कहा कि मैंने खुद गरीबी देखा है, इसलिए मुझे पता है कि उन लोगों का दुख क्या है. उनके लिए काम करना चाहता हूं.

पश्चिम बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान तिवारी ने कहा, ''पेट्रोल का दाम 100 रुपये तक पहुंच गया है. देश में क्या हो रहा है? गरीब और किसान की हालत आज की तारीख में ठीक नहीं है. मैं उनके लिए काम करना चाहता हूं. मैं फुल टाइम पॉलिटिशियन बनने आया हूं. ममता बनर्जी से प्रेरणा लेकर राजनीति के मैदान पर खेलने आया हूं.''

हावड़ा में जन्मे मनोज तिवारी ने भारतीय क्रिकेट टीम में साल 2008 में डेब्यू किया था और उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे मैच जुलाई 2015 में खेली.

उन्होंने 12 वनडे, तीन T 20 मैच खेले. वनडे मैच में उन्होंने कुल 287 रन बनाए. 35 वर्षीय मनोज तिवारी ने टी 20 में 15 रन बनाए.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई के महीने में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. ऐसे समय में मनोज तिवारी ने टीएमसी में शामिल होने का फैसला लिया है.

राकेश टिकैत बोले- 40 लाख ट्रैक्टर लेकर जाएंगे दिल्ली, किसान इंडिया गेट के पास के पार्कों में जुताई करेगा

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget